गुरुग्राम। लायंस पब्लिक स्कूल सेक्टर-10ए में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उल्लास और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। तिरंगे के रंगों से सजा पूरा परिसर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। मंझे हुए जवानों की तरह से यहां छात्रों ने परेड करके सबका दिल जीत लिया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका फोकस 2026 का विमोचन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि लायन विजय बुद्धिराजा और विशिष्ट अतिथि लायन ए.के. बहल ट्रस्टी लायंस पब्लिक स्कूल ने शिरकत की। अध्यक्षता चेयरमैन लायंस पब्लिक स्कूल लायन डी.वी. तनेजा ने की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने मार्च-पास्ट, स्केटिंग, डम्बल पी.टी. और एरोबिक्स के जरिए अनुशासन, ऊर्जा और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि लायन विजय बुद्धिराजा ने अपने संबोधन में कहा कि एआई हमारे सोचने, सीखने और काम करने के तरीकों को बदल रहा है।
-एआई का सदुपयोग करें, जिम्मेदार नागरिक बनें: लायन विजय बुद्धिराजा
-लायंस पब्लिक स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कही यह बात
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि इसे केवल सुविधा और मनोरंजन का साधन न बनाएं, बल्कि इसका सदुपयोग करें। विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपिंदर कौर ने कहा कि छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाकर ही हम एक मजबूत और बेहतर राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।चेयरमैन लायन डी.वी. तनेजा ने कहा कि युवा पीढ़ी के संकल्प और कर्म ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उप-प्रधानाचार्या डॉ. मोनिका लाकरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
लायन डॉ. भीम वासुदेव वाइस चेयरमैन ने मुख्य अतिथि को प्लांटर और लायन सुनील सिंगला सेक्रेटरी ट्रस्ट ने स्मृति-चिह्न भेंट किया। विशिष्ट अतिथि लायन ए.के. बहल का अभिनंदन लायन तरुण वाधवा ट्रेजरार ने प्लांटर और लायन ओम वाधवा चेयरमैन रिसेप्शन कमेटी ने स्मृति चिह्न देकर किया। विद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार एवं प्रधानाचार्या दीपिंदर कौर ने लायंस क्लब गुरुग्राम सिटी के अध्यक्ष लायन अमिताभ गुप्ता, सेक्रेटरी लायन अभिषेक गोयल और ट्रेजरार लायन डॉ. अजय अरोड़ा को सम्मानस्वरूप प्लांटर भेंट किए। विद्यार्थियों की देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।