चंडीगढ़ में कुछ संपत्ति खरीदार और विक्रेता अपनी लंबित बिक्री विलेख (सेल डीड) को निष्पादित कराने के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। इन व्यक्तियों ने मौजूदा कलेक्टर दरों पर स्टांप पेपर पहले ही खरीद लिए थे, लेकिन ऑनलाइन स्लॉट बुक नहीं कर पाए थे ,हालांकि, जब वे अपनी सेल डीड को पूरा कराने पहुंचे, तो एडीसी चंडीगढ़ ने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस मामले में केवल चंडीगढ़ प्रशासक की अनुमति ही प्रभावी हो सकती है।