Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

नवजीवन स्वास्थ्य सेवा ने सीआईआई आईडब्ल्यूएन के सहयोग से स्त्री सामर्थ्य सम्मिट का किया आयोजन

Updated on Saturday, March 29, 2025 10:31 AM IST

चंडीगढ़। नवजीवन स्वास्थ्य सेवा और राष्ट्रीय एकता एंड सुरक्षा परिषद की एक अग्रणी पहल स्त्री सामर्थ्य सम्मिट को विभिन्न हितधारकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला, जिसने महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

इस कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सम्मिट का आयोजन कॉन्फैडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के नॉर्दर्न रीजन हैडक्वार्टर में सीआईआई आईडब्ल्यूएन के सहयोग से नवजीवन स्वास्थ्य सेवा और एनयूएससी द्वारा संयुक्त तौर पर किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने महिला सशक्तीकरण पर एक कॉफी टेबल बुक - चित्रात्मा स्त्री सामर्थ्य का विमोचन किया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि नारी एक  संस्कार शाला है। उन्होंने कहा कि नारी को जिस मोर्चे पर लगाया उसने वहां झंडा गाड़ा, नारी में अपार शक्ति है... अर्थात (एक महिला जिस भी क्षेत्र में तैनात होती है, चमत्कार हासिल करती है और एक महिला में अपार शक्ति होती है)। राज्यपाल ने आयोजकों से जरूरतमंद महिलाओं से जुड़ने और उन्हें महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए भी कहा।

उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत का विकसित राष्ट्र बनने का सपना महिलाओं की प्रगति के बिना साकार नहीं हो सकता। इसलिए हम सभी को एकजुट होकर इस दिशा में काम करना होगा।

नवजीवन स्वास्थ्य सेवा की सीईओ और एनयूएससी की चेयरपर्सन डॉ.मोनिका बी सूद एंड सीआईआई इंडियन वूमेन नेटवर्क चंडीगढ़ क्षेत्र की चेयरपर्सन रितिका सिंह ने ‘स्त्री सामर्थ्य’ के मौके पर आयोजित एक प्रेस मीट में कार्यक्रम का विवरण साझा किया।

डॉ मोनिका बी सूद ने कहा कि स्त्री सामर्थ्य सम्मिट-2025’ दिमाग, दिल और आवाज का एक परिवर्तनकारी संगम है जिसका उद्देश्य ऐसे समाधान खोजना है जो वास्तव में महिलाओं को सशक्त बनाएं। स्त्री सामर्थ्य दिल्ली और मुंबई के शहरों से लेकर बस्तर वा भागलपुर के गांवों तक हर महिला के भीतर निहित शक्ति को जगाने का एक सशक्त आंदोलन है। मुझे यकीन है कि अगर ऐसा किया जाता है तो एक महिला न सिर्फ अपना जीवन बदलेगी, बल्कि देश के भविष्य को भी बेहतर बनाएगी।

स्त्री सामर्थ्य सम्मिट-2025 के बारे में आगे बात करते हुए, डॉ.मोनिका बी सूद ने कहा कि सम्मिट महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण के सात स्तंभों पर ध्यान केंद्रित करता है: मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण, वित्तीय साक्षरता और आर्थिक सशक्तिकरण,महिला स्वास्थ्य और एचपीवी जागरूकता, कानूनी अधिकार,महिलाओं की साइबर सुरक्षा और शारीरिक सुरक्षा, महिला शिक्षा और महिला आंत्रप्रेन्योरशिप।

सीआईआई आईडब्ल्यूएन की चेयरपर्सन और आंत्रप्रेन्योर रितिका सिंह ने कहा कि महिलाओं का संपूर्ण सशक्तिकरण विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने का मूलमंत्र है। रितिका सिंह ने कहा कि सीआईआई आईडब्ल्यूएन डॉ. मोनिका बी सूद के प्रयासों और महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति उनके समर्पण की सराहना करता है। हमें एक महान उद्देश्य के लिए उनके साथ सहयोग करके खुशी हो रही है।

इस बीच, डॉ मोनिका बी सूद ने मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, विशिष्ट अतिथि संजय टंडन, वरिष्ठ भाजपा नेता,राखी गुप्ता भंडारी , प्रमुख सचिव, फूड प्रोसेसिंग, पंजाब और संजीव गोयल, आईएएएस, महानिदेशक रक्षा, चंडीगढ़ को सम्मानित किया।

शिखर सम्मेलन में आज महिलाओं को प्रभावित करने वाले सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक प्रभावशाली पैनल चर्चा हुई,जिसमें गीतांजलि खंडेलवाल, एसपी, क्राइम, वीमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर, चंडीगढ़, और संदीप साहनी, जाने माने फाइनेंशियल रणनीतिकार सहित  सभी ने अपने विचार रखें । वहीं अन्य पैनलिस्टों में शबाना आज़म, साइकोलॉजिस्ट, पूजा नायर, कानूनी विशेषज्ञ; रितिका सिंह, चेयरपर्सन ,सीआईआई आईडब्ल्यूएन और आंत्रप्रेन्योर और डॉ प्रीति जिंदल शामिल थीं।

विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किए गए असाधारण योगदान के सम्मान में, 'स्त्री सामर्थ्य सम्मिट-2025' ने विविध क्षेत्रों की महिला परिवर्तन निर्माताओं को भी सम्मानित किया, जिनमें शिक्षक, उद्यमी, गृहिणी, पुलिस अधिकारी, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार आदि अलग अलग भूमिकाओं में सफलता हासिल कर रही महिलाएं शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X