Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

जीरकपुर को नगर निगम बनाने का ऐलान करने वाले 11 महीने से नही करवा पाए परिषद की मीटिंग:एन के शर्मा

Updated on Monday, June 30, 2025 18:22 PM IST

जीरकपुर। जीरकपुर व आसपास के क्षेत्र में फैली अव्यवस्थाओं के मुद्दे पर पूर्व विधायक एनके शर्मा ने मौजूदा सरकार को घेरते हुए कहा है कि एक तरफ सरकार जीरकपुर को नगर निगम बनाने का ऐलान कर चुकी है वहीं पिछले 11 महीने से नगर परिषद की एक भी बैठक नहीं हुई है। जिसके चलते शहर के दैनिक कार्य ठप हो चुके हैं। विकास कार्य होना तो जीरकपुर वासियों के लिए सपना बन चुका है। एन के शर्मा आज यहां जीरकपुर के विभिन्न वार्डों से आए हुए जनप्रतिनिधियों से समस्याएं सुनने के बाद उनसे विचार विमर्श कर रहे थे।

पूर्व विधायक ने लोकल जनप्रतनिधियों से सुनी समस्याएं



जीरकपुर शहर की समस्याओं को लेकर प्लेटिनम सोसायटी जीरकपुर के अध्यक्ष श्याम सिंह सैनी, रविंद्रा एनक्लेव से अर्जुन, बिशनपुरा से पूर्व पार्षद बलजीत सिंह, हरमेश सैनी गाजीपुर, दशमेश कालोनी से अवतार सिंह, कलगीधर एनक्लेव से डॉ.रणबीर सिंह, सिग्मा सिटी के हरबंस सिंह, दशमेश कालोनी से सुनील, सावित्री एनक्लेव से भूपिंदर सिंह समेत कई अन्यों ने बताया कि शहर में लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। मानसून की पहली ही बारिश में जल निकासी प्रबंधों को लेकर सरकार के दावों की पोल खुल चुकी है। पूर्व विधायक ने कहा कि जीरकपुर के लोगों को नगर निगम बनाने के नाम पर गुमराह किया जा रहा है जबकि हालात यह हैं कि जीरकपुर नगर परिषद में भी लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है।

किसी भी वार्ड में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर परिषद ने यहां मानसून से पहले कोई तैयारी नहीं की। एनके शर्मा ने कहा कि पंजाब के अन्य शहरों के मुकाबले जीरकपुर नगर परिषद के माध्यम से सरकार के खजाने में सर्वाधिक राजस्व जाता है। इसके बावजूद यहां कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

शमशान घाट में अस्थियां बहने पर जवाब दें विधायक
पूर्व विधायक एनके शर्मा ने कहा कि पिछले दो दिनों से हुई बारिश ने जहां जीरकपुर वासियों को घरों में कैद कर दिया है वहीं बलटाणा के शमशान घाट में पानी भरने से अस्थियां बहने के मामले में इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार तथा विधायक इस बात का जवाब दें कि शमशान घाट में जलभराव के लिए कौन जिम्मेदार है। बलटाणा के शमशान घाट में पानी भरना और अस्थियों का बहना मानवता को शर्मशार करने वाली घटना है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X