Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

पारस हेल्थ पंचकूला में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी प्रणाली का भव्य शुभारंभ

Updated on Monday, June 30, 2025 18:21 PM IST

पंचकूला । पारस हेल्थ पंचकूला ने चिकित्सा क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत करते हुए पंचकूला की पहली एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी प्रणाली दा विंची एक्सआई का भव्य उद्घाटन किया। यह प्रणाली विशेष रूप से दुर्लभ, जटिल और उच्च जोखिम वाली सर्जरी को अधिक सुरक्षित, सटीक और कम दर्ददायक बनाने में उपयोगी है। यह अत्याधुनिक तकनीक यूरोलॉजी, कैंसर सर्जरी, स्त्री रोग, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और जनरल सर्जरी जैसे विभिन्न विभागों में कार्यान्वित की जाएगी, जिससे पंचकूला और आसपास के मरीजों को महानगरों में गए बिना विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध हो सकेगा।

दुर्लभ और जटिल सर्जरी के लिए वरदान बनी दा विंची एक्सआई तकनीक

 



इस अवसर पर मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी अजय छगती, सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, चंडीगढ़ ने पूजा-अर्चना के बाद तकनीक का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पंचकूला जैसे शहर में इस स्तर की तकनीक का आगमन बेहद सराहनीय है। यह रोबोटिक सर्जरी भविष्य नहीं, बल्कि आज की ज़रूरत है। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मनीष बंसल, तरुण भंडारी, जय कौशिक, और सीमा चौधरी मौजूद थे ।

विनीत अग्रवाल सीओओ पारस हेल्थ ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि देश के हर कोने में मरीजों को मेट्रो-लेवल इलाज उपलब्ध कराया जाए। दा विंची एक्सआई इसका एक बड़ा उदाहरण है। डॉ. पंकज मित्तल, फैसिलिटी डायरेक्टर ने कहा कि यह सिस्टम हमारे सर्जनों को उच्च स्तरीय नियंत्रण और स्पष्टता देगा, जिससे मरीजों को बेहतर परिणाम और कम रिकवरी टाइम मिलेगा।
पइस अवसर पर डॉ. जीएस सेठी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. राजन साहू, डॉ. करन मिधा और डॉ. अमित बंसल ने साझा किया कि यह तकनीक उन रोगियों के लिए भी लाभकारी है जिनकी स्थिति जटिल या दुर्लभ है, और जिनके लिए पारंपरिक सर्जरी जोखिमपूर्ण हो सकती थी।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X