Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 1 में शिक्षकों के लिए इंटर्नशिप कार्यशाला का आयोजन

Updated on Saturday, March 29, 2025 17:59 PM IST

पंचकूला | राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर 1, पंचकूला में शिक्षकों के लिए इंटर्नशिप कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को इंटर्नशिप प्रक्रिया, उसके लाभ और छात्रों के लिए इसकी आवश्यकता से अवगत कराना था, ताकि वे अपने विषय के अनुरूप विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन दे सकें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सिवाच ने की। उन्होंने कहा, "इंटर्नशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव प्रदान करना है। शिक्षकों की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे विद्यार्थियों को सही दिशा देने और उन्हें उपयुक्त इंटर्नशिप अवसरों के लिए तैयार करने में मदद कर सकते हैं।"

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) प्रभारी  प्रो विनीता गुप्ता ने इंटर्नशिप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "NEP 2020 विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल देती है, जिसमें इंटर्नशिप एक प्रमुख भूमिका निभाती है। शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के महत्व को समझाएं और उन्हें सही मार्गदर्शन दें, जिससे वे व्यावसायिक दुनिया के लिए तैयार हो सकें।"

कार्यशाला में इंटर्नशिप समन्वयक डॉ. चित्रा तंवर ने इंटर्नशिप के नियमों, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि "शिक्षकों को इंटर्नशिप के विभिन्न पहलुओं से अवगत रहना आवश्यक है, ताकि वे अपने छात्रों को सही समय पर उचित अवसरों के बारे में सूचित कर सकें और उनकी सफलता में सहायक बन सकें।"

इस कार्यशाला में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। शिक्षकों ने इंटर्नशिप प्रक्रिया को बेहतर समझने और इसे विद्यार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। कार्यशाला के अंत में शिक्षकों ने इसे एक उपयोगी पहल बताते हुए कहा कि इससे वे अपने विद्यार्थियों को अधिक सटीक और प्रभावी मार्गदर्शन दे सकेंगे।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X