Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

पेशाब में खून, पेट में दर्द और सूजन, किडनी कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं: डॉ. धर्मेंद्र अग्रवाल

Updated on Wednesday, June 18, 2025 21:23 PM IST

 
मोहाली, 18 जून 2025: 19 जून को विश्व किडनी कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर फोर्टिस अस्पताल मोहाली के डॉक्टरों ने भारत में किडनी कैंसर के बढ़ते मामलों को लेकर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया है। और इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों — जैसे कि पेट में दर्द, पेट में सूजन, बिना कारण वजन घटना और पेशाब में खून आना — को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है।
 
किडनी कैंसर, जिसे रिनल कैंसर भी कहा जाता है, एक गंभीर दीर्घकालिक बीमारी है जो आमतौर पर तब शुरू होती है जब किडनी की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। इस बीमारी और इससे जुड़ी जटिलताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल जून के तीसरे गुरुवार को विश्व किडनी कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 2025 में इस दिवस की वैश्विक थीम है — "शो योर किडनीस लव"। यह एक आह्वान है कि हम अपने शरीर के दो सबसे ज़रूरी लेकिन अक्सर उपेक्षित अंगों की सुरक्षा करें।
 
डॉ. धर्मेंद्र अग्रवाल, कंसल्टेंट, यूरो-ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी, फोर्टिस अस्पताल मोहाली ने किडनी कैंसर, इसके कारणों, चेतावनी संकेतों और बचाव के उपायों पर आधारित एक स्वास्थ्य सलाह साझा की।
 
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि किडनी का मुख्य कार्य रक्त से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करना है। इसके अलावा, किडनी शरीर में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि इलेक्ट्रोलाइट्स के स्तर को बनाए रखती है, रक्तचाप को नियंत्रित करती है और लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण भी करती है। हालांकि, कभी-कभी किडनी में असामान्य वृद्धि या ट्यूमर हो जाता है। कुछ मामलों में यह वृद्धि सौम्य (गैर-कैंसरयुक्त) होती है, जबकि कुछ मामलों में यह घातक (कैंसरयुक्त) हो सकती है।
 
 
किडनी कैंसर के कारणों पर चर्चा करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस बीमारी का मुख्य कारण धूम्रपान, मोटापा, असंतुलित खानपान, उच्च रक्तचाप, लंबे समय तक डायलिसिस, आर्सेनिक जैसे रसायनों का संपर्क, और अनुवांशिक कारक हो सकते हैं।
 
उन्होंने बताया कि इसके चेतावनी संकेतों में पेशाब में खून आना (हीमाचूरिया), पेट में दर्द और सूजन, पेट में गांठ, लगातार थकान रहना, बिना किसी कारण के वजन घटना, सर्दी या फ्लू के बिना बुखार रहना शामिल हैं।
 
किडनी कैंसर के इलाज पर जानकारी साझा करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस बीमारी का मुख्य उपचार सर्जरी है। हालांकि, कुछ मामलों में कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी की आवश्यकता भी पड़ सकती है। कैंसर कितना फैला है, यह जानने के लिए आमतौर पर सीटी स्कैन और चेस्ट एक्स-रे किया जाता है।
 
उन्होंने बताया कि पार्शियल नेफरेक्टोमी, इसमें सर्जन केवल किडनी का कैंसरग्रस्त भाग हटाते हैं और बाकी स्वस्थ हिस्सा सुरक्षित रखते हैं। यह तब किया जाता है जब ट्यूमर फैला न हो। रैडिकल नेफरेक्टोमी, इसमें पूरी किडनी को हटा दिया जाता है, और आसपास की लिम्फ नोड्स भी निकाली जा सकती हैं। यह तब किया जाता है जब ट्यूमर बड़ा हो।
 
बचाव के उपायों पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि हालांकि किडनी कैंसर को पूरी तरह से रोका नहीं जा सकता, लेकिन कुछ सावधानियां अपनाकर इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इनमें शामिल हैं — धूम्रपान से दूर रहना, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना, साल में एक बार नियमित अल्ट्रासाउंड करवाना और स्वस्थ वजन बनाए रखना।
Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X