Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

योग भारत की देन, जिसे पूरे विश्व ने अपनाया:एन.के.शर्मा

Updated on Friday, June 20, 2025 13:36 PM IST



डेराबस्सी।
 शिरोमणि अकाली दल के महासचिव एवं पूर्व विधायक एन.के शर्मा ने कहा है कि योग हमारे ऋषि मुनियों की देन है, परंतु कुछ समय से हमारी यह प्राचीन परंपरा लुप्त हो गई थी, जिसका प्रभाव मानव जाति पर पड़ा। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करके भारत की हजारों साल पुरानी परंपरा को मान्यता दी है।
एनके शर्मा आज डेराबस्सी के गुलाबगढ़ स्थित वाटिका ग्राउंड में पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में आयोजित योग रिहर्सल में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर योग साधकों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। यहां पहुंचे पर प्रभारी नवीन चंद ने एनके शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि शर्मा शुरू से ही योग साधकों के साथ जुड़े हुए हैं। शर्मा कई योग शिविरों में भी भाग लेते रहे हैं।

पतंजलि योगपीठ के कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक
लोगों को योग से जोडऩे के लिए नियमित हों जागरूकता कार्यक्रम


इस अवसर पर बोलते हुए शर्मा ने कहा कि योग केवल एक दिन नहीं इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए। सुबह जल्दी उठने की आदत इंसान के पूरे दिन के शेडयूल को संयमित बनाती है। शरीरिक रूप से तंदरूस्त व्यक्ति अपना व अपने परिवार के जीवन का सफल बनाता है। स्वास्थ्य इंसान ही बेहतर समाज का निर्माण करने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। शर्मा ने कहा कि जिस तरह से 21 जून के कार्यक्रम को लेकर जागरूकता रैलियां आयोजित की जा रही हैं, उसी तरह से लोगों को योग के साथ जोडऩे के लिए नियमित कार्यक्रम किए जाने चाहिए।
इससे पहले मुबारिकपुर में भी पतंजलि योगपीठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एनके शर्मा ने भाग लिया और योग साधकों से बातचीत की। यहां मनविंदर सिंह टोनी राणा व कई अन्यों ने एनके शर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर योग साधक अनिल शर्मा, दीपक ढींगरा, जगपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, हरीश कुमार, सरवण सिंह, अनिल वर्मा, विमला, अंजना, रेखा, मोना सैनी, टोनी वर्मा व राधा गुप्ता समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X