Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

फोर्टिस अस्पताल मोहाली ने अत्याधुनिक वर्टिगो और बैलेंस डिसऑर्डर क्लिनिक शुरू किया

Updated on Friday, March 28, 2025 18:57 PM IST

चंडीगढ़ ।  फोर्टिस अस्पताल मोहाली ने संतुलन संबंधी विकारों  और चक्कर के लिए एक अत्याधुनिक क्लिनिक शुरू किया है। यह क्लिनिक उन मरीजों के लिए बनाया गया है जो संतुलन और शरीर की स्थिति से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं। इसके लिए अस्पताल ने दुनिया की सबसे बड़ी वर्टिगो और डिज़्ज़िनेस क्लिनिक चेन "न्यूरोइक्विलिब्रियम" के साथ साझेदारी की है।

इस साझेदारी से मरीजों को बेहतरीन विशेषज्ञता और उन्नत तकनीक का लाभ मिलेगा। इस आधुनिक क्लिनिक में न्यूरोलॉजिस्ट और ईएनटी विशेषज्ञ मिलकर उन मरीजों का इलाज करेंगे, जिन्हें वर्टिगो, असंतुलन (फंक्शनल बैलेंस डिसऑर्डर) और गिरने का डर जैसी समस्याएं हैं ।

 फोर्टिस अस्पताल मोहाली के ईएनटी डायरेक्टर डॉ. अशोक गुप्ता ने कहा कि यह  अत्याधुनिक सुविधा वेस्टिबुलर विकारों के निदान और उपचार के लिए समर्पित है, जो शरीर के संतुलन और स्पेशियल ओरिएंटेशन को प्रभावित करते हैं। उन्नत उपकरणों की मदद से हमारा लक्ष्य सटीक जांच और प्रभावी इलाज प्रदान करना है, जिससे उन्हें उन समस्याओं से राहत मिलेगी जो अक्सर या तो गलत तरीके से निदान होती हैं या नजरअंदाज कर दी जाती हैं।

डॉ. सुदेश प्रभाकर, डायरेक्टर, न्यूरोलॉजी, फोर्टिस अस्पताल, मोहाली ने बताया कि वेस्टिबुलर डिसऑर्डर कई लक्षणों के साथ सामने आता है, जैसे वर्टिगो, चक्कर आना, असंतुलन, सिर घूमना, सिर हिलाने पर धुंधला दिखना और बार-बार गिरने की समस्या। ये लक्षण कान के अंदरूनी हिस्से या मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों के कारण हो सकते हैं । शोध बताते हैं कि लगभग 35 फीसदी वयस्क आबादी अपने जीवन में कभी न कभी चक्कर और वर्टिगो की समस्या का सामना करती है, जिससे यह एक गंभीर स्वास्थ्य चिंता बन जाती है।

डॉ. जेपी सिंघवी, डायरेक्टर, न्यूरोलॉजी, फोर्टिस अस्पताल, मोहाली ने कहा कि हमारे वेस्टिबुलर लैब में उन्नत तकनीक की मदद से विभिन्न वेस्टिबुलर समस्याओं का सटीक निदान किया जा सकता है। निदान के बाद, जिन मरीजों को आगे उपचार की जरूरत होगी, उनके लिए वेस्टिबुलर रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम तैयार किए जाएंगे। ये प्रोग्राम हर मरीज की जरूरत के अनुसार बनाए जाएंगे, जिससे उन्हें संतुलन सुधारने, चक्कर कम करने और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह अत्याधुनिक सुविधा फोर्टिस अस्पताल, मोहाली की बेहतरीन रोगी देखभाल और चिकित्सा नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X