Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के सिर बढ़ता कर्ज व घाटे में जाते बोर्ड निगम आप सरकार की चार साल की उपलब्धि:अरविंद खन्ना

पंजाब के सिर बढ़ता कर्ज व घाटे में जाते बोर्ड निगम आप सरकार की चार साल की उपलब्धि:अरविंद खन्ना

खन्ना ने कहा कि पंजाब में वित्तीय संकट इस कद्र गहराता जा रहा है कि सरकार कर्ज पर ब्याज अदा करने के लिए भी कर्ज ले रही है। उन्होंने इलाका निवासियों को पंजाब सरकार की नीतियों के विरूद्ध एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढिय़ों को बेहतर भविष्य केवल शिरोमणि अकाली दल की सरकार ही दे सकती है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने हाथ खड़े करके अरविंद खन्ना का समर्थन करने का ऐलान किया। इस अवसर पर अकाली नेता गुरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह गोगी समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

प्राकृतिक खेती मानव कल्याण का विषय, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपनाने की आवश्यकता : आचार्य देवव्रत

प्राकृतिक खेती मानव कल्याण का विषय, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपनाने की आवश्यकता : आचार्य देवव्रत

सदन में चर्चा और विधायकों की सहभागिता इस अवसर पर सदन में उपस्थित विभिन्न विधायकों ने प्राकृतिक खेती से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए, जिनका आचार्य देवव्रत ने विस्तार से उत्तर दिया। चर्चा के दौरान विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार किसान पारंपरिक खेती से धीरे-धीरे प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। कई सदस्यों ने उत्पादन, लागत, प्रशिक्षण और बाजार से जुड़े पहलुओं पर जिज्ञासा व्यक्त की, जिनका राज्यपाल ने अपने अनुभव और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर समाधान प्रस्तुत किया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि सभी मिलकर इस दिशा में कार्य करें, तो प्राकृतिक खेती के माध्यम से देश न केवल स्वास्थ्य संकट से उबर सकता है, बल्कि आर्थिक रूप से भी सशक्त बन सकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।

डेराबस्सी हलके का विकास और जनता विश्वास केवल अकाली दल के साथ:एनके शर्मा

डेराबस्सी हलके का विकास और जनता विश्वास केवल अकाली दल के साथ:एनके शर्मा

शर्मा ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और पंजाब सरकार के पास प्रदेश की जनता को बिजली कटों से बचाने की योजना नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वह पंजाब को आर्थिक तबाही से बचाने के लिए शिरोमणि अकाली दल को चुनें और पंजाब बचाओ यात्रा में शामिल होकर पंजाब को बचाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर सर्कल प्रधान राजिंद्र सिंह, जिला युवा अध्यक्ष तरनबीर सिंह पूनिया, गुरप्रीत सिंह, मनजीत कौर भगवास, जसवीर सिंह, सोहन राणा, जसपाल सैनी, बलदेव सिंह, मनजीत कौर सरपंच, गुरप्रीत सिंह सरपंच समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नाबालिग सहित छह आरोपी अमृतसर में गिरफ्तार; सात आधुनिक पिस्तौल बरामद

सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नाबालिग सहित छह आरोपी अमृतसर में गिरफ्तार; सात आधुनिक पिस्तौल बरामद

सीपी ने बताया कि आरोपी मनीष उर्फ जैरी पिछले साल बटाला में पुलिस अधिकारियों पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल था और फरार चल रहा था। इसी तरह आरोपी सरूप उर्फ रूप का भी आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। इस संबंध में अमृतसर के पुलिस स्टेशन छावनी में शस्त्र अधिनियम की धारा 25(6), 25(7)(1) और 25(8) के तहत एफआईआर नंबर 42 दिनांक 11-03-2026 को मामला दर्ज किया गया है।

चालीस साल बाद नकोदर बेअदबी कांड की संसद में गूंज

चालीस साल बाद नकोदर बेअदबी कांड की संसद में गूंज

संत सीचेवाल ने समाना में चल रहे मोर्चे का जिक्र करते हुए कहा कि लोग बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून की मांग कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि धार्मिक ग्रंथ केवल किताबें नहीं, बल्कि आस्था और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का स्रोत हैं। सिख धर्म में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को जीवित गुरु के रूप में माना जाता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल मानवता को शर्मसार करती हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था और सरकार की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने सिफारिश की कि सच्चाई सामने लाने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाए, जो निष्पक्ष और तेजी से जांच कर दोषियों की पहचान करे। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि न्याय की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को इंसाफ मिल सके और समाज में धार्मिक मर्यादा बनी रहे।

पंजाब द्वारा राजस्थान सरकार से दशकों से पानी के इस्तेमाल का 1.44 लाख करोड़ रुपए का बकाया वसूला जायेगा - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब द्वारा राजस्थान सरकार से दशकों से पानी के इस्तेमाल का 1.44 लाख करोड़ रुपए का बकाया वसूला जायेगा - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

ऐतिहासिक संदर्भ को दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "वर्ष 1920 में ब्रिटिश राज के दौरान बीकानेर के साथ हुए एक समझौते के तहत 1960 तक पंजाब का 18,000 क्यूसेक पानी लगातार सप्लाई किया जाता रहा। हालांकि, सिंधु जल संधि के बाद इस समझौते का कोई जिक्र नहीं था। अगर हम 1960 से 2026 तक के बकाए का हिसाब लगाएं तो राजस्थान पंजाब का ₹1.44 लाख करोड़ बकाया है।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "हमने यह मुद्दा केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार, दोनों के पास उठाया है।" उन्होंने आगे कहा, "पंजाब सरकार ने राजस्थान सरकार को इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बैठक की मांग करने के लिए एक पत्र भी लिखा है।" मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि पंजाब इस मामले को मजबूती से आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार साल 1920 के समझौते की समीक्षा की मांग करती है ताकि पंजाब अपने जायज बकाए की वसूली कर सके। हम इस मुद्दे को सभी मंचों पर जोरदार तरीके से उठाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पंजाब को वह मिले, जो उसका हक है। हम इस पैसे की वसूली के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।"

खाली खजाना भरने के लिए अब किसानों की जमीन नीलाम करने पर तुली भगवंत मान सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

खाली खजाना भरने के लिए अब किसानों की जमीन नीलाम करने पर तुली भगवंत मान सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

बलबीर सिंह सिद्धू ने मांग की कि पंजाब सरकार कर्ज में डूबे किसानों की जमीन की नीलामी से जुड़ी किसी भी कार्रवाई को तुरंत रोके और इसके बजाय संकट में फंसे किसान परिवारों के लिए गंभीर राहत तंत्र लेकर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंजाब के किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और भगवंत मान सरकार के हर किसान विरोधी फैसले के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रहेगी। “पंजाब के किसान अपनी जमीन, अपनी रोजी-रोटी और अपने सम्मान पर इस हमले को कभी माफ नहीं करेंगे। भगवंत मान को समझ लेना चाहिए कि पंजाब के किसानों से विश्वासघात करने वालों को हमेशा इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ती है,” बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा।

स्पीकर ने सिविल सेवा परीक्षा के सफल विद्यार्थियों को पंजाब विधानसभा में किया सम्मानित

स्पीकर ने सिविल सेवा परीक्षा के सफल विद्यार्थियों को पंजाब विधानसभा में किया सम्मानित

पटियाला की हीरे जैसी बेटियाँ सिमरनदीप कौर और रसनीत कौर, बलाचौर की कृतिका चौधरी और मानसा की मनप्रीत कौर और आकृति सिंगला ने अपने परिवारों और पंजाब का मान बढ़ाया है। अंत में स्पीकर स. संधवां ने कहा कि हमारी सरकार भविष्य में भी ऐसे होशियार और अग्रणी विद्यार्थियों को सम्मानित करती रहेगी। इस अवसर पर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, गोल्डी कंबोज और अन्य कई नेता इस सम्मान समारोह में उपस्थित थे।

वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर

वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

धूरी में 21.65 करोड़ रुपये की लागत से बने सब-डिविजनल अस्पताल– मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

धूरी में 21.65 करोड़ रुपये की लागत से बने सब-डिविजनल अस्पताल– मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

गैंगस्टरों ते वार का 56वां दिन: पंजाब पुलिस ने 587 स्थानों पर की छापेमारी; 178 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 56वां दिन: पंजाब पुलिस ने 587 स्थानों पर की छापेमारी; 178 गिरफ्तार

मलोट को बड़ी राहत: 12 करोड़ की लागत से बना अंडर ब्रिज लोगों को समर्पित: डॉ. बलजीत कौर

मलोट को बड़ी राहत: 12 करोड़ की लागत से बना अंडर ब्रिज लोगों को समर्पित: डॉ. बलजीत कौर

मेडिकल कॉलेजों को लेकर बोले गए झूठ पर बलबीर सिंह सिद्धू ने AAP सरकार को घेरा

मेडिकल कॉलेजों को लेकर बोले गए झूठ पर बलबीर सिंह सिद्धू ने AAP सरकार को घेरा

राज्य स्तरीय स्वास्थ्य कैंपों के तहत 37 हजार बुजुर्ग नागरिकों का पंजीकरण: डॉ. बलजीत कौर

राज्य स्तरीय स्वास्थ्य कैंपों के तहत 37 हजार बुजुर्ग नागरिकों का पंजीकरण: डॉ. बलजीत कौर

आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

1962, 1965 और 1971 की जंगों में शहीद सैनिकों के परिवारों को मुआवज़ा देने संबंधी मोहिंदर भगत ने अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की

1962, 1965 और 1971 की जंगों में शहीद सैनिकों के परिवारों को मुआवज़ा देने संबंधी मोहिंदर भगत ने अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की

आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता और साफ-सफाई सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम

आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता और साफ-सफाई सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम

पंजाब सरकार बताए आप के कितने विधायकों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे:एनके शर्मा

पंजाब सरकार बताए आप के कितने विधायकों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे:एनके शर्मा

नए राशन कार्ड बनाने का फैसला महज़ चुनावी स्टंट – बलबीर सिद्धू

नए राशन कार्ड बनाने का फैसला महज़ चुनावी स्टंट – बलबीर सिद्धू

पंजाब विधानसभा द्वारा दो अहम बिल पारित

पंजाब विधानसभा द्वारा दो अहम बिल पारित

मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के लिए पंजाब बजट 2026–27 में 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान इसे और मजबूत करेगा

मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के लिए पंजाब बजट 2026–27 में 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान इसे और मजबूत करेगा

गैंगस्टरां ते वार का 55वां दिन: पंजाब पुलिस ने 363 स्थानों पर की छापेमारी; 172 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 55वां दिन: पंजाब पुलिस ने 363 स्थानों पर की छापेमारी; 172 गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणियों के लिए सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित

पंजाब विधानसभा द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणियों के लिए सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित

संत सीचेवाल ने राज्यसभा में टेलीकॉम कंपनियों की लूट और महंगे रिचार्ज का मुद्दा उठाया

संत सीचेवाल ने राज्यसभा में टेलीकॉम कंपनियों की लूट और महंगे रिचार्ज का मुद्दा उठाया

Back Page 33
X