Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब का गौरव: महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेट जसनूर सिंह सी.डी.एस. मेरिट सूची में पूरे भारत में अव्वल

Updated on Tuesday, April 07, 2026 19:42 PM IST

चंडीगढ़, 7 अप्रैल रक्षा बलों की तैयारी संबंधी शिक्षा में पंजाब के बढ़ते दबदबे की शानदार तस्वीर पेश करते हुए महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस संस्थान के 10वें कोर्स के कैडेट जसनूर सिंह ने कम्बाइंड डिफेंस सर्विसेज (सी.डी.एस.) एयर फोर्स सूची में ऑल इंडिया रैंक में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

- इंस्टीट्यूट के एक और कैडेट ने पांचवीं बार हासिल किया ऑल-इंडिया टॉप रैंक

- चौथा ऑल इंडिया रैंक हासिल करने वाले रोपड़ के सुखराज सिंह हीरा जाएंगे इंडियन मिलिट्री अकादमी

- जसनूर और सुखराज की उपलब्धि पर पंजाब को गर्व: अमन अरोड़ा


पठानकोट के एक व्यवसायी के पुत्र जसनूर सिंह अब प्री-फ्लाइंग ट्रेनिंग कोर्स के लिए हैदराबाद में एयर फोर्स अकादमी जाएंगे। जसनूर की इस उपलब्धि के साथ संस्थान ने देश भर में पांचवीं बार शीर्ष रैंक प्राप्त करने में सफलता हासिल की है और पिछले दो वर्षों में संस्थान का यह तीसरा सम्मान है, जो मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए किए जा रहे ठोस प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

इसके अलावा रोपड़ के कैडेट सुखराज सिंह हीरा ने चौथा ऑल इंडिया रैंक प्राप्त किया है और सुखराज अब जून 2026 में शुरू होने वाले 161वें कोर्स के लिए इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए), देहरादून में शामिल होंगे।

पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने इन दोनों कैडेटों को दिल से बधाई देते हुए कहा, ‘‘यह भारत के रक्षा बलों के भविष्य के अधिकारियों बनने के लिए उनका सफर शुरू होने जा रहा है। मैं उन्हें पूर्ण समर्पण और गंभीरता के साथ अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। पंजाब को इन होनहार युवाओं की उपलब्धि पर सच्चे में गर्व है।’’

संस्थान के डायरेक्टर मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अजय एच. चौहान, वी.एस.एम. ने कैडेट जसनूर और सुखराज को संस्थान तथा पंजाब का गौरव बढ़ाने के लिए बधाई दी और कहा, ‘‘हम एनडीए-156 कोर्स की मेरिट सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें हमें एक और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।’’

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X