Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अकाली दल की योजनाओं को अपना बताकर गुजरात में झूठा प्रचार कर रही आप:अरविंद खन्ना

Updated on Friday, April 03, 2026 13:27 PM IST

संगरूर। शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार को झूठे प्रचार पर घेरते हुए कहा है कि आप नेता गुजरात में चल रहे चुनाव प्रचार के दौरान अकाली दल सरकार के समय में द्वारा शुरू की गई योजनाओं को अपना बताकर वहां के लोगों को धोखा दे रहे हैं।
अरविंद खन्ना निकवटर्ती गांव घराचों, रामगढ़, रसालदार छन्नां, महसमपुर, रोशनवाला, में अकाली दल की मजबूती के लिए जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुजरात में भगवंत मान ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी ने हर 4 किलोमीटर पर मंडियां स्थापित की है और वह गुजरात में भी ऐसा ही करेगी। अरविंद केजरीवाल ने दावा करके झूठ को तूल देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों का उसी तर्ज पर मुफ्त बिजली की सुविधा देगी जैसा कि उनकी पार्टी ने पंजाब में किया है। वह गुजरात में यह भी घोषणा कर रहे हैं कि उन्होने पंजाब में महिलाओं को 1000 रूपया महीना देना शुरू कर दिया है, जबकि यह योजना अभी तक लागू भी नही हुई है।

अकाली नेता ने आधा दर्जन गांवों में किया जनसभाओं को संबोधित
किसानों की मुफ्त बिजली योजना में बदलाव किया तो अकाली दल करेगा विरोध


खन्ना ने कहा कि पंजाब में मंडियों की स्थापना तथा किसानों को मुफ्त बिजली योजना पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल ने शुरू की थी। अकाली दल के बाद सत्ता में आई सरकारों ने इन योजनाओं को बंद करने तथा कटौती करने जैसी घिनौनी चाल चली है।
अरविंद खन्ना ने कहा कि आज अखबारों में प्रकाशित रिपोर्ट इस बात की गवाह है कि केंद्र तथा पंजाब की मौजूदा सरकार मिलकर फिर से किसानों का मुफ्त बिजली योजना में बदलाव करने की तैयारी कर रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल किसी भी सूरत में किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगा। खन्ना ने कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की धोखाधड़ी अब पंजाब में काम नही आएगी। सभी को एहसास हो गया है कि यह सरकार लोगों के लिए बुनियादी स्तर पर कुछ न करके केवल विज्ञापनों पर हजारों करोड़ रूपये खर्च करती है।
अरविंद खन्ना ने मिल्कफेड वेरका मिल्क पाउडर घोटाले में कुछ जुनियर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करके मामले को दबाने की निंदा करते हुए कहा कि भारतीय सेना को मिल्कफेड द्वारा आपूर्ति किए गए पूरे दूध के पाउडर को अस्वीकार किए जाने की स्वतंत्र जांच की जानी चाहिए। इस मामले में सरकार में बैठे कई चेहरे बेनकाब होंगे। क्योंकि पंजाब में सहकारिता मंत्रालय का प्रभार मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास है, इसीलिए उनसे अपने खिलाफ जांच सही जांच कराने की उम्मीद नही की जा सकती। इस अवसर पर अकाली नेता चमकौर सिंह, रामगढ़ के पूर्व सरपंच एवं अकाली नेता अमृतपाल सिंह, तेजा सिंह, मनप्रीत सिंह, जगतार सिंह, भूपिंद्र सिंह, मनोहर लाल समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X