Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भाजपा दफ्तर पर हमले पर मुख्यमंत्री की टिप्पणियां शोभनीय नहीं : अश्वनी शर्मा

Updated on Thursday, April 02, 2026 21:21 PM IST

चंडीगढ़, 2 अप्रैल 2026 पंजाब भाजपा दफ्तर पर हुए ग्रेनेड हमले के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा की गई मजाकिया टिप्पणियां बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और मुख्यमंत्री जैसे पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी टिप्पणियां शोभा नहीं देतीं। यह कहना है पंजाब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का, जो आज चंडीगढ़ स्थित मुख्य कार्यालय में ब्लास्ट स्थल का दौरा करने के बाद एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
क्या आप पार्टी गुरपतवंत पन्नू और अन्य देश विरोधी ताकतों से लिए सैकड़ों करोड़ का कर्ज चुका रही है?
 
भाजपा पंजाब में भाईचारे की एकता किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देगी
 
पिछले 4 सालों में हुए करीब दो दर्जन RPG और ग्रेनेड हमलों की आंच पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ तक भी पहुंचा
उन्होंने गंभीरता से कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों का अपमान, सिद्धू मूसेवाला, कबड्डी खिलाड़ियों, व्यापारियों, सरपंचों और पंचों की हत्याएं, दर्जनों थानों और पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड हमले, इंटेलिजेंस मुख्यालय पर आरपीजी हमला, गैंगस्टरों द्वारा हत्याएं और बड़े स्तर पर हो रही फिरौती की घटनाएं साफ संकेत देती हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पंजाब की जिम्मेदारी उठाने से पीछे हट चुके हैं और राज्य को लावारिस छोड़ दिया है।
 
अश्वनी शर्मा ने बड़े सवाल खड़े करते हुए आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से पूछा कि देश विरोधी और देश को तोड़ने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू, जिसने 2017 में आपकी मदद की और 2022 में भी पत्र लिखकर वोट डालने की अपील की, यहां तक कहा कि “यदि पंजाब में आप की सरकार बनती है तो हमारे लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीद फिर से जागेगी”, और यह भी बताया कि इस मिशन के लिए उनकी संस्था द्वारा 16.70 मिलियन डॉलर (100 करोड़ से अधिक) की फंडिंग दी गई — क्या लगातार हो रही घटनाएं पन्नू के एजेंडे को आगे बढ़ाने का संकेत नहीं देतीं?
 
शर्मा द्वारा आप सरकार बनने के बाद हुए बड़े हमलों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि वर्ष 2022 में 10 मई को मोहाली स्थित पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर RPG हमला हुआ, 10 दिसंबर को सरहाली (तरनतारन) पुलिस स्टेशन पर RPG अटैक हुआ। वर्ष 2023 में 9 जनवरी को गुमटाला (अमृतसर) पुलिस पोस्ट के बाहर धमाका हुआ, 15 जनवरी को जैतीपुर (अमृतसर) में हैंड ग्रेनेड हमला हुआ, और नवंबर के अंत में अमृतसर/गुरदासपुर की कई पुलिस पोस्टों पर ग्रेनेड हमले हुए। वर्ष 2024 में 23 नवंबर को अजनाला (अमृतसर) पुलिस स्टेशन के बाहर IED लगाया गया, 29 नवंबर को गुरबख्श नगर (अमृतसर) में बंद पुलिस पोस्ट के पास धमाका हुआ, 2 दिसंबर को काठगढ़ (नवांशहर) में नाकाम ग्रेनेड हमला हुआ, 4 दिसंबर को मजीठा (अमृतसर) पुलिस स्टेशन के बरामदे में धमाका हुआ, 13 दिसंबर को घनिए के बंगा (बटाला) में ग्रेनेड फेंका गया जो फटा नहीं, 17 दिसंबर को इस्लामाबाद (अमृतसर) पुलिस स्टेशन के पास धमाका हुआ, तथा 18–20 दिसंबर के बीच कलानौर (गुरदासपुर) में लगातार कई ग्रेनेड हमले हुए। वर्ष 2025 में 9 जनवरी को गुमटाला (अमृतसर) पुलिस चौकी के बाहर धमाका हुआ, जनवरी से मार्च 2025 के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार ग्रेनेड/IED हमलों की कोशिशें हुईं, 6–7 अप्रैल को किला लाल सिंह (बटाला) पुलिस स्टेशन पर RPG/ग्रेनेड हमला हुआ, 7 अप्रैल को जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर ग्रेनेड हमला हुआ, 16–17 जून को गुरदासपुर/अमृतसर/मजीठा की कई पुलिस पोस्टों पर ग्रेनेड हमले हुए, 25 नवंबर को गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन पर हैंड ग्रेनेड हमला हुआ, तथा 1–4 दिसंबर के बीच गुरदासपुर में P-86 ग्रेनेड बरामद किए गए। वर्ष 2026 में मार्च 2026 में अमृतसर के भिंडी सैदां पुलिस स्टेशन के बाहर देर रात लगभग 1:30 बजे धमाका हुआ (ग्रेनेड/IED होने का संदेह)।
 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X