Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई ताकतें दफ्तर पर हमले से पार्टी को उसके उद्देश्य से भटका नहीं सकतीं – सुनील जाखड़

Updated on Monday, April 06, 2026 21:44 PM IST

चंडीगढ़, 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि पंजाब के लोग भाजपा में अपने भविष्य की आशा की किरण देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई ताकतों द्वारा पार्टी दफ्तर पर किए गए हमले जैसी कायराना हरकतें पार्टी के “नया पंजाब” बनाने के संकल्प को हिला नहीं सकतीं।
 वह पार्टी मुख्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सांसद सतनाम सिंह और प्रदेश महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ भी मौजूद थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार का लाभ पहुंचाने के अपने मूल सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है और इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की प्रेरणा से नया पंजाब बनाने के संकल्प के तहत कार्य कर रही है।

• कहा, पंजाब के लोग अपने सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा में आशा की किरण देख रहे हैं
• बेअदबी कानून में प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्थापित मूर्तियों की बेअदबी पर सजा शामिल की जाए – तरुण चुघ
• भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम


सुनील जाखड़ ने कहा कि लोगों में पार्टी के प्रति फैलाई गई भ्रांतियां टूट रही हैं और लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने लक्ष्य से भटकाने के लिए ही इस तरह के हमले किए जा रहे हैं, लेकिन त्याग और बलिदान से बनी यह पार्टी इससे डरने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब में नशा और गैंगस्टरवाद समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुके हैं। रोजाना घरों में मातम का माहौल बन रहा है और जब तक घर से गया सदस्य वापस नहीं आता, परिवार चिंता में रहता है। यह पंजाब की वर्तमान स्थिति को दर्शाता है। राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ कई अभियान चलाए, लेकिन परिणाम आज भी शून्य हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या पूरे थाने का तबादला समाधान है या यह सिर्फ सजा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए एक सक्षम सरकार की जरूरत है और केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा यह प्रतिबद्धता जताई गई है कि भाजपा की सरकार बनने पर दो वर्षों में नशे का समूल नाश किया जाएगा। यह सिर्फ बयान नहीं बल्कि संकल्प है और पंजाब के लोग जानते हैं कि भाजपा अपने संकल्प पूरे करती है। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा एक मजबूत विकल्प के रूप में दिखाई दे रही है।

एक अन्य सवाल के जवाब में जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने वास्तव में आप सरकार के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सांसद फसलों के नुकसान को लेकर केंद्रीय मंत्री को पत्र लिख रहे हैं, लेकिन क्या उन्हें यह नहीं पता कि फसल बीमा योजना पंजाब सरकार लागू नहीं कर रही है। फिर कांग्रेस नेता राज्य सरकार से सवाल क्यों नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि आज फसलें खराब हो रही हैं और मुख्यमंत्री ने भी छह महीने की देरी से स्वीकार किया है कि पंजाब के पास आपदा राहत कोष में 13,000 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं, तो फिर किसानों की मदद क्यों नहीं की जा रही। मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए जाखड़ ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री निवेश लाने के दावे करते हैं, वहीं दूसरी ओर बसें तैयार करवाने जैसे साधारण काम भी उसी राजस्थान की कंपनी से करवाए जा रहे हैं, जिससे पिछली कांग्रेस सरकार ने करवाए थे और जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। उन्होंने सवाल किया कि यदि भ्रष्टाचार की जानकारी थी तो जांच क्यों नहीं करवाई गई।

पार्टी मुख्यालय पर हमले के मामले में पकड़े गए लोगों के संदर्भ में जाखड़ ने कहा कि पंजाब पुलिस सक्षम है, लेकिन नेतृत्व की कमी के कारण वह अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रही। उन्होंने कहा कि एक वीडियो क्लिप के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन डीएम गगनदीप रंधावा मामले में न तो मंत्री का फोन खोज पाई और न ही उसके पिता व पीए को। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार इस मामले में न्याय नहीं देना चाहती। इसी कारण परिवार और भाजपा इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं और पार्टी इस संबंध में सांसदों और विधायकों को पत्र लिखेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब सरकार ने बेअदबी से संबंधित कानून लाने में काफी देरी की है। उन्होंने मांग की कि इस कानून में मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्थापित मूर्तियों की बेअदबी करने वालों के लिए सजा का प्रावधान भी शामिल किया जाए।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X