Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

एडवोकेट वासु रंजन कांग्रेस में शामिल, पंजाब अध्यक्ष रजा वडिंग ने किया स्वागत, 2027 में कांग्रेस सरकार बनाने का लिया संकल्प

Updated on Tuesday, April 07, 2026 22:21 PM IST

चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट एवं पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट और काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन एडवोकेट एडवोकेट वासु रंजन ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थामा । पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उनका पटका पहनाकर स्वागत किया गया व राजा वडिंग ने कांग्रेस में आस्था जताने पर उनका आभार जताया ।

वासु रंजन बोले: राहुल गांधी की देश को जोड़ने व नफ़रत की दुकान बंद करने के लक्ष्य को साकार करना ही मुख्य लक्ष्य 

कांग्रेस में शामिल होने के बाद एडवोकेट एडवोकेट वासु रंजन ने कहा कि वह पूरे पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि वह युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएंगे और वर्ष 2027 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और जल्द कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करने का शंखनाद करेंगे । उन्होंने यह भी कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों, पार्टी के कार्यों तथा देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बानी देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की सोच को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और राहुल गांधी की देश को जोड़ने व नफ़रत की दुकान बंद करने के लक्ष्य को साकार करना उनका मुख्य लक्ष्य होगा।

एडवोकेट एडवोकेट वासु रंजन लंबे समय से जनहित के मुद्दों को उठाते आ रहे हैं। चाहे शंभू बॉर्डर खोलने का मामला हो, पंजाब सरकार द्वारा एफआईआर डाउनलोड करने पर 80 रुपये शुल्क लगाने का मुद्दा हो या बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा न मिलने का विषय इन सभी मामलों में उन्होंने समय-समय पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके अलावा, काउंसिल ऑफ लॉयर्स के माध्यम से वे गरीब और जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद करते आ रहे हैं। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने एडवोकेट वासु रंजन द्वारा कांग्रेस में आस्था जताने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। एडवोकेट वासु रंजन ने आगे कहा कि आने वाले समय में वह पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और पूरे पंजाब में संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस एक बार फिर पंजाब में मजबूत होकर उभरेगी।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X