जालंधर| जालंधर के भोजोवाल गांव में गुरु नानक ग्लोबल फाउंडेशन के नेतृत्व में सतत ग्रामीण विकास मॉडल की शुरुआत को लेकर एक विशेष एवं विस्तृत कार्यक्रम गांव के प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा गांव के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य भोजोवाल गांव को एक आदर्श और आत्मनिर्भर मॉडल के रूप में विकसित करना है, जिसमें जल संरक्षण, टिकाऊ कृषि, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ ऊर्जा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।