Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

जालंधर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 5 पिस्तौल सहित तीन गिरफ्तार

Updated on Friday, May 29, 2026 18:04 PM IST

जालंधर, 29 मई: पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच .32 बोर पिस्तौल, 9 मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनजोत सिंह निवासी गांव ढेसियां, जिला गुरदासपुर; संदीप सिंह निवासी गांव जागोवाल, जिला गुरदासपुर और अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी गांव भैणी पसवाल, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।


— यह मॉड्यूल पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल है: डीजीपी गौरव यादव

— आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों तथा बरामदगियों की संभावना: सीपी जालंधर धनप्रीत कौर


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय था। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पूरी तरह सफाया करने के लिए आगे की जांच जारी है। पुलिस कमिश्नर (सीपी) धनप्रीत कौर ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध मनजोत सिंह को जालंधर बस स्टैंड के नजदीक से एक .32 बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनजोत ने पूछताछ के दौरान इस मॉड्यूल में शामिल अपने दो साथियों — संदीप और अमनदीप — के बारे में जानकारी दी। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने गुरदासपुर के गांव भैणी पसवाल से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमनदीप के खुलासे के आधार पर पुलिस टीमों ने गुरदासपुर के गांव भैणी पसवाल स्थित धुस्सी बांध के पास छिपाकर रखी गई चार और .32 बोर पिस्तौल, आठ मैगजीन तथा 18 जिंदा कारतूस बरामद किए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगियां होने की संभावना है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 153 दिनांक 25/5/2026 को जालंधर कमिश्नरेट के थाना डिवीजन-6 में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी)ए के तहत दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X