Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

Updated on Wednesday, May 27, 2026 20:05 PM IST

अमृतसर, 27 मई: पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अपने अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पांच आरोपियों को आठ आधुनिक पिस्तौलों और जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव  ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ डी (21) निवासी गुरु की वडाली, अमृतसर; मनप्रीत सिंह उर्फ मान (26) निवासी गांव भैणी, अमृतसर; सुखराज सिंह उर्फ बिल्ला (29) निवासी गांव नौशहरा ढल्ला, तरनतारन; राहुल गिल उर्फ राहुल (22), जो भिखीविंड का निवासी है और वर्तमान समय में गांव दराजके, तरनतारन में रह रहा था; और अर्शदीप सिंह उर्फ गग्गड़ (25) निवासी गांव लोहके, तरनतारन के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास, अपहरण और जेल एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी विदेशी तस्कर से संपर्क के लिए वर्चुअल नंबरों का करते थे इस्तेमाल: डीजीपी गौरव यादव


बरामद किए गए पिस्तौलों में एक 9 एमएम जिगाना, एक .30 बोर पीएक्स 3 (चीन निर्मित), एक .30 बोर बेरेटा (इटली निर्मित), तीन 9 एमएम ग्लॉक और दो .32 बोर पिस्तौल शामिल हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी तस्कर से संपर्क के लिए वर्चुअल नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह मॉड्यूल सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी जाने वाली हथियारों और नशे की खेप प्राप्त कर इन्हें पंजाब में आगे आपराधिक तत्वों को सप्लाई करता था। डीजीपी ने कहा कि नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान के लिए मामले में आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने हेतु आगे जांच की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भूल्लर ने बताया कि विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने आरोपी राहुल गिल उर्फ राहुल को दो पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि राहुल के खुलासों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आगे आरोपी अर्शदीप उर्फ गग्गड़ को एक पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच के दौरान पुलिस टीमों ने दो अन्य सक्रिय सदस्यों - अर्शदीप उर्फ डी और मनप्रीत उर्फ मान की पहचान की और उन्हें उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे छेहरटा, अमृतसर स्थित मीरी पीरी अकादमी रोड के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे थे तथा उनके कब्जे से दो और पिस्तौल बरामद हुए। इसके अलावा उक्त आरोपियों द्वारा किए गए खुलासों के आधार पर पुलिस ने दो अन्य पिस्तौल भी बरामद कर लिए।

पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी अर्शदीप उर्फ डी और मनप्रीत उर्फ मान ने खुलासा किया कि बरामद किए गए हथियार और गोला-बारूद उन्होंने आरोपी सुखराज उर्फ बिल्ला से खरीदे थे और उनके बयानों के आधार पर आरोपी सुखराज उर्फ बिल्ला को .30 बोर बेरेटा पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में अमृतसर के थाना छेहरटा में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 106 दिनांक 18-05-2026 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 (6,7,8) के तहत एफआईआर नंबर 110 दिनांक 21-05-2026 के अंतर्गत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X