Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

केवळ सिंह ढिल्लों ने डेरा ब्यास से शुरू किया जनसंपर्क अभियान

Updated on Saturday, May 30, 2026 20:04 PM IST

चंडीगढ़, 30 मई- पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवळ सिंह ढिल्लों ने डेरा ब्यास पहुंचकर श्रद्धेय बाबा गुरिंदर सिंह जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। राज्यभर में पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से संवाद स्थापित करने के क्रम में ढिल्लों ने पंजाब के विभिन्न शहरों में जाकर भाजपा के कई पूर्व प्रदेश अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं से उनके निवास स्थानों पर मुलाकात की।

पंजाब भर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात

जालंधर में उन्होंने पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया से भेंट की। इसके अतिरिक्त उन्होंने होशियारपुर में पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला तथा पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना से भी उनके निवास पर जाकर मुलाकात की। फगवाड़ा में उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार मुलाकात की। 

इसी क्रम में ढिल्लों ने पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा से भी संपर्क कर उनके पठानकोट स्थित निवास पर मुलाकात का कार्यक्रम तय करने का प्रयास किया। हालांकि शर्मा ने बताया कि वे स्वयं सोमवार को चंडीगढ़ स्थित ढिल्लों के निवास पर उनसे मिलने आएंगे।

यह जनसंपर्क अभियान इस बात का प्रतीक है कि पंजाब भाजपा की कमान संभालने के बाद केवळ सिंह ढिल्लों संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन, आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य पूरे प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाना है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X