Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेट बने भारतीय नौसेना के अधिकारी

Updated on Thursday, May 28, 2026 20:27 PM IST

एसएएस नगर, 28 मई: महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेटों अर्पित पराशर (9वां कोर्स) और विशेष सूद (10वां कोर्स) को आज केरल के एझीमाला में इंडियन नेवल अकादमी की पासिंग आउट परेड (पीओपी) में भारतीय नौसेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ। परेड का निरीक्षण वाइस एडमिरल समीर सक्सेना, ए.वी.एस.एम., एन.एम., दक्षिणी नेवल कमांड के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ द्वारा किया गया।


• धूरी के अर्पित और मोहाली के विशेष सूद के कमीशंड अधिकारी बनने से इंस्टीट्यूट के नौसेना अधिकारियों की संख्या 24 हुई

• अमन अरोड़ा ने दोनों कैडेटों को बधाई दी और देश सेवा में सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं


संगरूर जिले के धूरी निवासी कैडेट अर्पित तथा एसएएस नगर (मोहाली) निवासी कैडेट विशेष सूद ने इंस्टीट्यूट में दो वर्ष का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) में तीन वर्ष तथा आईएनए में एक वर्ष का सेवा-विशेष प्रशिक्षण पूरा किया। अब वे जल्द ही भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं निभाएंगे।


दोनों कैडेटों को बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के उन युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो सशस्त्र सेनाओं में शामिल होना चाहते हैं। इन अधिकारियों ने पंजाब का गौरव बढ़ाया है। आने वाले समय में कई अन्य कैडेट भी नई ऊंचाइयों को छुएंगे। इन कैडेटों के कमीशंड अधिकारी बनने के साथ ही भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त करने वाले महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेटों की संख्या 24 हो गई है, जो संस्थान के लिए एक नया मील का पत्थर है।

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल अजय एच चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने कहा कि इन कैडेटों के अलावा संस्थान के 24 अन्य कैडेट भी अपने एसएसबी इंटरव्यू पास कर चुके हैं और जून 2026 से विभिन्न प्रशिक्षण अकादमियों में शुरू होने वाले कोर्सों के लिए जॉइनिंग लेटर का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने नव-नियुक्त अधिकारियों के राष्ट्र सेवा में उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X