Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बाढ़-रोधी कार्यों और आपदा प्रबंधन के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 146 करोड़ रुपये

Updated on Sunday, May 31, 2026 20:29 PM IST

चंडीगढ़, 31 मई: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियाँ ने आज बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बाढ़-रोधी कार्यों तथा राज्यभर में किसी भी प्राकृतिक आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अग्रिम रूप से 146 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आगामी मानसून सीज़न को ध्यान में रखते हुए तथा बाढ़ जैसी किसी भी संभावित आपदा की स्थिति से तुरंत निपटने के लिए सरकार ने अग्रिम योजना बनाई है। ज़िला प्रशासनों को आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे आपदा प्रबंधन के साथ-साथ संभावित बाढ़ से होने वाले नुकसान को समय रहते कम कर सकें।

*मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेशवासियों के जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: हरदीप सिंह मुंडियाँ*

*वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सभी ज़िलों को 100 करोड़ रुपये तथा बाढ़-रोधी सामग्री की ख़रीद के लिए अतिरिक्त 46 करोड़ रुपये जारी*


उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पंजाब के सभी ज़िलों को 100 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है ताकि ज़िला प्रशासन किसी भी संभावित प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न परिस्थितियों का बिना किसी देरी के प्रभावी ढंग से सामना कर सके।

उन्होंने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए नावों, बाढ़-रोधी सामग्री तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 46 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी जारी की गई है। इसके तहत प्रत्येक ज़िले को 2 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

आपदा प्रबंधन मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा सभी ज़िलों की तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को मानसून सीज़न से पहले सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि समय पर धनराशि जारी होने से ज़िला प्रशासनों की आपदाओं से निपटने की क्षमता और अधिक मज़बूत होगी।

स. हरदीप सिंह मुंडियाँ ने दोहराया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा प्रबंधन, प्रदेशवासियों की सुरक्षा तथा बुनियादी ढांचे की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X