मोहाली। युवा आर्किटेक्ट्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर ने ‘नेटवर्क फॉर पीपल ऑफ कंस्ट्रक्शन’ के सहयोग से मोहाली में ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ लॉन्च किया। इस पहल का उद्देश्य खास तौर पर युवा आर्किटेक्ट्स के लिए एक ऐसा गतिशील मंच तैयार करना है, जहां वह आपस में जुड़ सकें,मिलकर काम कर सकें और तेज़ी से बदलते आर्किटेक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में अपने नए-नए विचार साझा कर सकें। यह फोरम शिक्षा जगत, इंडस्ट्री और प्रोफेशनल्स के बीच की खाई को पाटने का प्रयास करता है, साथ ही उभरते हुए आर्किटेक्ट्स के बीच रचनात्मकता, स्थिरता और आधुनिक डिज़ाइन सोच को बढ़ावा देता है।