Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस गश्त और सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश.

Updated on Monday, June 01, 2026 19:54 PM IST

चंडीगढ़, 01 जून: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़े प्रयास करते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज सभी फील्ड यूनिटों को पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और पुलिस गश्त को रणनीतिक नाकों, मोबाइल गश्त तथा वाहनों की जांच के माध्यम से और मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों में पुलिस का भरोसा और बढ़ाया जा सके और उनके लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।


- डीजीपी ने राज्य में कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों, रेंज डीआईजी और सीपी/एसएसपी के साथ वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता की  

- मध्य-पूर्वी देशों के रास्ते पाकिस्तान को ड्रग फंड भेजने वाले हवाला ऑपरेटरों को निशाना बना रही है पंजाब पुलिस: डीजीपी गौरव यादव

- सीपी/एसएसपी को लोक-केंद्रित पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए लोगों, एसोसिएशनों और ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ मीटिंग करने को कहा


डीजीपी यहां अपने कार्यालय में जिलों/कमिश्नरेटों के पर्यवेक्षण अधिकारियों के रूप में तैनात सीनियर स्पेशल डीजीपी/एडीशनल डीजीपी/आईजीपी/डीआईजी रैंक के अधिकारियों, रेंज आईजीपी/डीआईजी, सभी पुलिस कमिश्नरों (सीपी) और सभी सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) के साथ वर्चुअल मोड के माध्यम से राज्य स्तरीय कानून एवं व्यवस्था समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मीटिंग का मुख्य केंद्र पंजाब सरकार की प्रमुख पुलिसिंग प्राथमिकताओं पर जोर देना, अपराध स्थिति की समीक्षा करना और पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना था।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “मैंने सभी सीपी और एसएसपी को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में पुलिस नाके बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इन नाकों पर अधिक से अधिक वाहनों की अच्छी जांच करने और अपराधिक तत्वों को रोकने तथा पूरे पंजाब में पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल गश्त में तेजी लाने को भी कहा गया है।”

उन्होंने जिला पुलिस प्रमुखों को आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास को और मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक पुलिस फोर्स की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मीटिंग के दौरान, डीजीपी ने पंजाब सरकार की दो प्रमुख पहल - ‘युद्ध नशियां विरुद’ और ‘गैंगस्टरां ते पर वार’ की प्रगति की विस्तृत समीक्षा भी की।

बड़े रणनीतिक बदलाव का खुलासा करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि नशों के कारोबार में पैसे की सप्लाई रोकने के लिए पंजाब पुलिस गैर-कानूनी हवाला ऑपरेटरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई पर जोर दे रही है। डीजीपी ने आगे कहा, “हमारी जांच और प्राथमिकता उन मनी सप्लायर्स पर केंद्रित है जो मध्य-पूर्वी देशों के रास्ते फंडिंग को गैर-कानूनी हवाला नेटवर्क का उपयोग करके पाकिस्तान भेज रहे हैं। नशीले पदार्थों के व्यापार के फंडों को चैनलाइज करने वाले इन नेटवर्कों को पूरी तरह से तबाह कर दिया जाएगा और दोषियों को जल्द न्याय के घेरे में लाया जाएगा।”

लोक-केंद्रित पुलिसिंग पर जोर देते हुए डीजीपी ने सभी सीपी और एसएसपी को आम लोगों और पुलिस फोर्स के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने के निर्देश दिए। जिला प्रमुखों को पुलिस-जनता की भागीदारी को और मजबूत करने के लिए विभिन्न स्थानीय एसोसिएशनों, नागरिकों और ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) के साथ लगातार मीटिंगें करने को भी कहा गया।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X