Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

मॉनसून से पहले सड़क परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश: ईटीओ

Updated on Friday, June 05, 2026 23:21 PM IST

चंडीगढ़, 5 जून: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पी.आर.बी.डी.बी. कार्यालय, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में हुई बैठक के दौरान पंजाब भर में सड़क विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

- लोक निर्माण मंत्री ने सभी सड़क परियोजनाओं की रोजाना आधार पर निगरानी और समय सिर पूरा करने के दिए आदेश


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा प्रांत में 45000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण के कार्य करवाए जा रहे हैं। बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राज्य मार्गों और लिंक सड़कों से संबंधित चल रहे कार्यों की हल्का और मंडल-वार स्थिति का मूल्यांकन किया। निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने पर जोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मॉनसून सीजन की शुरुआत से पहले ही चल रहे प्रत्येक कार्य को पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इंजीनियर-इन-चीफ श्री गगनदीप सिंह को प्रगति की रोजाना आधार पर निगरानी करने और प्रत्येक परियोजना के लिए रोजाना आधार पर प्रगति की मॉनिटरिंग शीट बनाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी कार्य समय-सीमा से न छूटे।


उन्होंने आगे निर्देश दिया कि लुक और अन्य सभी आवश्यक निर्माण सामग्री का भंडारण करके कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। गुणवत्ता नियंत्रण पर जोर देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को अच्छी गुणवत्ता के कार्य करवाने को सुनिश्चित करने की सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बारे में आगाह किया, ताकि लोगों का पैसा किसी भी रूप में बर्बाद न हो। उन्होंने आगे निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा हर स्तर पर निरंतर जांच और निरीक्षण किया जाए, ताकि जमीनी स्तर पर उच्च मानकों को सख्ती से कायम रखा जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हर चरण में आवश्यक साइन बोर्ड, लेन मार्किंग और गुणवत्ता नियंत्रण मापदंडों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

कैबिनेट मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि फंड से संबंधित बकाया मांगों को तुरंत दर्ज करके भुगतान किए जाएं, ताकि कार्यों की प्रगति में कोई देरी न हो। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वे जल्द ही पुनः कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और बैठक के दौरान जारी निर्देशों के पालन का भी जायजा लेंगे। बैठक में उपस्थित विभाग के अधिकारियों में इंजीनियर-इन-चीफ  गगनदीप सिंह, मुख्य इंजीनियर अनिल गुप्ता, अरसदीप सिंह और सभी सुपरीटैंडट इंजीनियर शामिल थे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X