Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

खेल गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने का सशक्त माध्यम: भाजपा नेता अक्षय शर्मा

Updated on Thursday, June 04, 2026 19:56 PM IST

अमृतसर: ब्रह्मलीन धन-धन बाबा दयाल शाह जी तप स्थान पर आयोजित वार्षिक जोड़ मेले के दौरान आयोजित 5वें कबड्डी टूर्नामेंट में हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह का आयोजन मुख्य सेवादार बचित्तर सिंह जी सेहनवाली की अगुवाई में जे पी सरपंच , ग्राम पंचायत और स्थानीय संगत के सहयोग से किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने मेले एवं खेल प्रतियोगिता में भाग लिया।

इस मौके पर अक्षय शर्मा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती का साधन नहीं बल्कि युवाओं को अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करने का माध्यम भी हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब नशे की समस्या समाज के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है, तब कबड्डी, हॉकी, क्रिकेट और अन्य खेल युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को आगे लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भाजपा का मानना है कि स्वस्थ और सशक्त युवा ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। इसलिए गांव-गांव में खेल प्रतियोगिताओं और खेल मैदानों को बढ़ावा देना समय की जरूरत है।

अक्षय शर्मा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि मैदान में पसीना बहाने वाला युवा कभी भी नशे की गिरफ्त में नहीं आता और खेलों के माध्यम से ही पंजाब को नशामुक्त और तरक्की की राह पर आगे बढ़ाया जा सकता है। समारोह के अंत में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि का भी सम्मान किया गया। इस दौरान क्षेत्र की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और समाज में आपसी भाईचारे की कामना की गई।इस अवसर पर भाजपा नेता पप्पू महाजन, विक्रांत शोरी सहित अन्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X