Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

'डिप्टी सीएम की गाड़ी को बम से उड़ा दूंगा...', एकनाथ शिंदे को मिली धमकी

Updated on Thursday, February 20, 2025 14:22 PM IST

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई की गोरेगांव पुलिस को अज्ञात शख्स से ईमेल मिला, जिसमें शिवसेना प्रमुख की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।धमकी भरे ईमेल गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ मंत्रालय को भी भेजे गए थे। ईमेल मिलने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई। क्राइम ब्रांच समेत तमाम एजेंसियां जांच में जुटी गई हैं।

बढ़ा दी गई शिंदे की सुरक्षा

धमकी के बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी धमकी भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए ईमेल आईडी के आईपी एड्रेस का पता लगा रहे हैं। शिंदे के इर्द-गिर्द सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारी मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। जांच जारी है।

एक महीने पहले भी मिली थी धमकी

  • पिछले कुछ दिनों में राजनीतिक नेताओं को धमकी भरे कॉल और ईमेल मिलने की घटनाएं सामने आई हैं।
  • इससे पहले, जनवरी 2025 में, एक 24 वर्षीय युवक, हितेश प्रकाश ढेंडे, ने सोशल मीडिया पर एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी।
  • इस घटना के बाद ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी।

वहीं इस मामले में ठाणे के डीसीपी प्रशांत कदम ने कहा, 'आरोपी ने अपने दोस्त के मोबाइल का इस्तेमाल करके इंस्टाग्राम पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ धमकी भरा वीडियो पोस्ट किया। श्रीनगर में एफआईआर दर्ज की गई है।

दिल्ली दौरे पर एकनाथ शिंदे

फिलहाल एकनाथ शिंदे  रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। भाजपा के मंच पर महाराष्ट्र से फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी शामिल हुए। पिछले कुछ दिनों से एकनाथ शिंदे की नाराजगी की खबरें थीं. देवेंद्र फडणवीस की कई बैठकों में वह शामिल नहीं हुए थे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X