Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बुड्ढा दरिया की सफाई हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह

Updated on Monday, February 10, 2025 19:04 PM IST

चंडीगढ़ | स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज म्यूनिसिपल भवन में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पंजाब विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग और पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बुड्ढा दरिया को प्रदूषण-मुक्त बनाने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक गंदे पानी की निकासी पर पूरी तरह रोक लगाई जाए ताकि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यक्षमता प्रभावित न हो।

बैठक के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि बुड्ढा दरिया को प्रदूषित करने की किसी भी उद्योग या व्यक्ति को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने आदेश दिया कि जो भी फैक्ट्रियां या इकाइयां नियमों का उल्लंघन कर रही हैं, उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एक संयुक्त टीम का गठन करे, जिसमें नगर निगम लुधियाना के अधिकारी भी शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह संयुक्त टीम रोजाना जांच करेगी कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कब दूषित होता है और इसके प्रदूषण के लिए कौन से स्रोत जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूरी रिपोर्ट तैयार कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

औद्योगिक गंदे पानी को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और बुड्ढा दरिया में सीधे जाने से रोकने के लिए अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश को प्रदूषण-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए सरकार, प्रशासन और जनता को मिलकर काम करना होगा।

इस अवसर पर बैठक में स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग के प्रबंधकीय सचिव प्रियंक भारती, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन डॉ. आदर्श पाल सिंह, स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहरा, पीएमआईडीसी के सीईओ दीप्ति उप्पल सहित पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X