Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

धर्म कर्म

दोष को दूर करने के लिए माघ पूर्णिमा पर इन चीजों के दान से श्रीहरि होंगे प्रसन्न, चंद्र दोष होगा दूर

Updated on Sunday, February 09, 2025 11:27 AM IST

नई दिल्ली। माघ माह में आने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इसके अलावा पवित्र नदी में स्नान कर जातक जीवन के सभी पापों से छुटकारा पाता है। साथ ही जीवन में आ रहे संकट दूर होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर जीवन में आर्थिक और मानसिक तनाव की समस्या का सामना करना पड़ता है।

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो माघ पूर्णिमा पर सफेद चीजों का दान करें। ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन सफेद चीजों का दान करने से मानसिक तनाव खत्म होता है और जीवन सफल होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा पर किन चीजों चीजों का दान करना चाहिए?

चंद्र दोष होगा खत्म

माघ पूर्णिमा के दिन दूध का दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन श्रद्धा अनुसार दान करने से घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और चंद्र दोष (Chandra Dosh Ke Upay) खत्म होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। व्यक्ति और परिवार के सदस्यों पर भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है।  

रुके हुए काम जल्द होंगे पूरे

अगर आप किसी काम में रुकावट का सामना कर रहे हैं, तो माघ पूर्णिमा के दिन पूजा-अर्चना करें। इसके बाद गरीब लोगों में चावल का दान करें। माना जाता है कि चावल का दान करने से रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं। साथ ही व्यक्ति का जीवन सफल होता है।  

कभी नहीं होगी धन की कमी

इसके अलावा धन में वृद्धि के लिए माघ पूर्णिमा के दिन चांदी का दान करें। माना जाता है कि चांदी का दान करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान दान करें। साथ ही वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए प्रभु से कामना करें। ऐसी मान्यता है कि श्रृंगार की चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।

Have something to say? Post your comment
करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

: करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

: सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

: 15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

: दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

: माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

: जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

जानें  गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

: जानें गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा  करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

X