Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पंजीकरण के बावजूद तीन लाख किसानों से नहीं खरीदा गया धान:सुरजेवाला

Updated on Tuesday, October 29, 2024 18:25 PM IST

चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राज्य सभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार पर किसानों के साथ षडय़ंत्र रचकर एमएसपी को समाप्त करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि हरियाणा में पंजीकरण के बावजूद तीन लाख किसानों की धान की खरीद नहीं की गई।

मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि तीसरी बार सत्ता में आने के बाद भाजपा अब धान की खरीद न करके किसानों के साथ किसान आंदोलन का बदला ले रही है। सुरजेवाला ने दस्तावेज जारी करते हुए बताया कि हरियाणा में धान के सीजन में एमएसपी पर खरीद के लिए कुल चार लाख 19 हजार 532 किसानों ने पंजीकरण करवाया। प्रदेश में 29 अक्टूबर तक एमएसपी पर एक लाख 33 हजार 114 किसानों की धान खरीदी गई। प्रदेश में दो लाख 86 हजार 418 किसानों की फसल एमएसपी पर नहीं खरीदी गई।

हरियाणा में पिछले साल धान की 58 लाख 92 हजार 721 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इस बार 29 अक्टूबर तक महज 37 लाख 23 हजार 352 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इस साल पिछले साल के मुकाबले 21 लाख 69 हजार 369 मीट्रिक टन धान की कम खरीद हुई है। हरियाणा में धान खरीद 15 नवंबर को बंद हो जाएगी। एक नवंबर तक त्यौहार का सीजऩ है। 14 दिन में 22 लाख मीट्रिक टन धान खरीदना असंभव है। त्यौहारी सीजन के चलते अब स्पष्ट है कि हरियाणा में एमएसपी पर खरीद नहीं होगी।

किसान आंदोलन का खामियाजा भुगत रहे हरियाणा के किसान, 3100 का ऐलान करके तय एमएसपी पर भी धान नहीं खरीद रही सरकार

रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी की एक वीडियो भी जारी की जिसमें उन्होंने चुनाव के दौरान आठ अक्टूबर के बाद 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का ऐलान किया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज हरियाणा की स्थिति यह है कि मंडियों में किसानों को 2300 रुपये का ऐलान करके कहीं पर भी इस दाम से खरीद नहीं हो रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की मंडियों में औसतन 2100 रुपये क्विंटल की दर से खरीद हो रही है। सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार को इस मुद्दे पर बहस की चुनौती देते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ किसान आंदोलन का बदला लेने की बजाए घोषणा के अनुसार 3100 रुपये की दर से धान की कीमतों का भुगतान करे।

सुरजेवाला ने पंजाब के संबंध में रिपोर्ट जारी करते हुए कहा क पंजाब में पिछले साल 1,11,03,434 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई जबकि इस साल 29 अक्टूबर तक 49 लाख 84 हजार 353 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। इस साल पंजाब में 29 अक्टूबर तक 61 लाख 19 हजार 081 मीट्रिक टन धान की कम खरीद हुई है। साल 2023-24 पंजाब में एमएसपी खरीद के लिए सात लाख 97 हजार 659 किसानों ने पंजीकरण करवाया। इस साल तीन लाख 21 हजार 851 किसानों ने पंजीकरण करवाया। एक साल में ही चार लाख से अधिक किसान कम हो गए। पंजाब में एक साल में ही चार लाख 75 हजार 808 किसानों की संख्या कम होना किसी बड़े षडय़ंत्र से कम नहीं है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X