Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

डीजीपी कपूर ने ‘ग्रीन बिल्डिंग मैटेरियल्स एंड प्रैक्टिसेज‘ प्रशिक्षण केंद्र का किया उदघाटन

Updated on Monday, September 30, 2024 18:01 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन परिसर में ‘ग्रीन बिल्डिंग मैटेरियल्स एंड प्रैक्टिसेज‘ प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक ने हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के दूसरे न्यूज लेटर का विमोचन भी किया। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक ओ.पी सिंह उपस्थित थे।

प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन अवसर पर अलग-अलग कंपनियों द्वारा ग्रीन बिल्डिंग निर्माण सामग्री तथा इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग उपकरणों आदि को लेकर स्टॉल भी लगाई गई थी। पुलिस महानिदेशक ने कंपनियों द्वारा लगाई गई इन सभी स्टॉल को देखा और स्टॉल संचालक से निर्माण सामग्री और संबंधी तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। स्टॉल पर ग्रीन बिल्डिंग मैटेरियल्स तथा डिजाइन के हिसाब से इस्तेमाल होने वाले सामान जैसे पीवी सोलर पैनल, एएसी ब्लॉक्स, हीट रिफ्लेक्टिव ग्लास, डबल ग्लेज्ड यूनिट, हीट रेजिस्टेंट टाइल्स, हीट रिफ्लेक्टिव पेंट, सोलर फोटोवॉलटैक पैनल, रॉकवूल पैनल, पीयूएफ पैनल, लो वॉक पेंट, ग्रास कंक्रीट पेवर्स, एलइडी लाइट्स, सेंसर्स फॉर लाइट्स तथा पीएससी सीमेंट आदि डिस्प्ले में लगाया गया था।

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन परिसर में किया गया है निर्माण

कंपनियों के प्रतिनिधियों ने ग्रीन बिल्डिंग में इस्तेमाल होने वाले अपने-अपने प्रोडक्ट्स तथा उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा में सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को पहले की अपेक्षा इको फ्रेंडली तथा मजबूत बनाने के लिए उद्देश्य से इस प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण केंद्र आवास और सार्वजनिक भवनों के विकास में पर्यावरण के अनुकूल निर्माण तकनीक और निर्माण सामग्रियों को इंटीग्रेटेड करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बढ़ती पर्यावरण संबंधी चुनौतियां तथा कार्बन फुटप्रिंट्स को कम करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण प्रयास कहा जा सकता है।  कपूर ने कहा कि यह प्रशिक्षण केन्द्र नवीनतम निर्माण प्रथाओं की समझ विकसित करते हुए पर्यावरण संबंधित चुनौतियों से निपटने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक ओपी सिंह ने बताया कि एचपीएचसी सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में स्थिरता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह केंद्र न केवल एचपीएचसी की टीम को प्रशिक्षित करेगा बल्कि हरियाणा में पूरे निर्माण उद्योग को हरित भवन प्रथाओं को अपनाने के लिए सशक्त बनाएगा जो पर्यावरण संबंधी जिम्मेदारियों के उच्चतम मानकों को पूरा करते हो।

Have something to say? Post your comment
भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

X