Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

पंकज बजाज ने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ उत्तर भारत में एक अलग स्टार्टअप-रीफिनसर्व शुरू किया

Updated on Friday, June 20, 2025 19:53 PM IST


चंडीगढ़। रीफिनसर्व, अपनी तरह के एक अलग स्टार्टअप ने उत्तर भारत में अपनी शुरुआत की है। ये स्टार्टअप उत्तर भारत के उन टियर 2 और टियर 3 शहरों में व्हीकल फाइनेंस और रीफाइनेंस सेक्टर को पूरी तरह से बदलने जा रहा है, जिनमें अभी तक इस तरह की सुविधाओं की कमी है या न के बराबर उपलब्ध हैं। रीफिनसर्व पंकज बजाज और अंकुश गुप्ता का ब्रेन चाइल्ड आइडिया है जो मूल तौर पर इसी रीजन से संबंध रखते हैं।

एक साहसिक कदम उठाते हुए पंकज ने भारत के स्टार्ट-अप हब बेंगलुरु में एक मार्केट-लीडिंग कंपनी में एक आरामदायक नौकरी छोड़ दी और अपने सपने को पूरा करने के लिए ट्राइसिटी चले आए हैं, ताकि ऐसे ग्राहकों को सशक्त बनाया जा सके, जिन्हें अक्सर क्रेडिबल लेंडिंग कंपनियों द्वारा अनदेखा किया जाता है और जब उनके द्वारा खरीदे गए वाहनों को फाइनेंस करवाने की बात आती है, तो उन्हें रेडटेप, गलत सूचनाओं या अनरेगुलेटेड ब्रोकर्स पर निर्भरता जैसी आम पेश आने वाली दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पंकज ने कहा कि रीफिनसर्व एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है - एक इंटरैक्टिव वेबसाइट , जो छोटे शहरों के ग्राहकों को उनके वाहनों के लिए अफोर्डेबल लोन तक आसान एक्सेस प्रदान करेगी। हालांकि हम नए व्हीकल फाइनेंस के क्षेत्र में काम करेंगे, लेकिन हमारा मुख्य आधार निश्चित रूप से पुराने व्हीकल्स का फाइनेंस और रीफाइनेंस होगा।

पंकज के अनुसार, रीफिनसर्व ग्राहकों को 30 से अधिक रेगुलेटेड लेंडिंग करने वाली संस्थाओं के नेटवर्क से जोड़ेगा, जिसमें इंस्टेंट पात्रता जांच, ब्याज दरों की तुलना और डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन प्रदान करेगा, और नए व्हीकल्स के लिए पूरी तरह से पारदर्शी, पेपरलेस फाइनेंसिंग और यूज्ड यानि पुराने व्हीकल्स के लिए अफोर्डेबल फाइनेंसिंग और रीफाइनेंसिंग विकल्पों को प्राप्त करने की सुविधा देगा। अंकुश गुप्ता, को-फाउंडर और सीओओ ने कहा कि “हमारा एक बी2बीसी ऑटो-फाइनेंस प्लेटफ़ॉर्म है। हम रीफ़िनसर्व के माध्यम से भारत के दिल माने जाने वाले रीजन में व्हीकल ओनरशिप को पूरी तरह से डेमोक्रेटिक बनाना चाहते हैं, जो स्थानीय कार डीलरों और एजेंटों को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाएगा। उत्तरी क्षेत्र - मुख्य रूप से चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा - को चुनने का हमारा निर्णय अवसर और दृढ़ विश्वास दोनों से प्रेरित है। हमारे पास पंजाब और हरियाणा में अभी तक उपयोग में नहीं लाया गया टेलेंट पूल है । वहीं यहां ऑपरेशनल खर्च भी कम है।

अंकुश के अनुसार ग्राहकों की प्रोफ़ाइल में सुधार होने पर उन्हें रीफाइनेंसिंग और क्रेडिट बिल्डिंग की ओर आगे बढ़ाया जाता है। डीलरों को सिर्फ़ सेल्स एजेंट नहीं, बल्कि फाइनेंशियल एनेबर्ल्स के तौर पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। वंश ग्रोवर, बिज़नेस ऑपरेशंस एंड ग्रोथ, (फाउंडर्स ऑफिस), ने प्लेटफ़ॉर्म के यूनिक और टेक्नोलॉजी के अनुकूल खास पहलुओं के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि प्लेटफ़ॉर्म उधारदाताओं और उधारकर्ताओं के लिए सुविधाजनक कई पहली तरह की नई सुविधाएं प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि "एक इंटीग्रेटेड डीलर डैशबोर्ड लीड जनरेशन से लेकर डिस्बर्सल तक पूरे लोन लाइफसाइकिल का प्रबंधन करता है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X