Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचे दरबार साहिब

Updated on Wednesday, September 04, 2024 14:37 PM IST

चंडीगढ़। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व के अवसर पर बुधवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सचखंड दरबार साहिब में माथा टेका। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में देश-विदेश से लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने यहां गुरुबाणी कीर्तन सुना। इस अवसर पर गुरुद्वारा रामसर साहिब में अखंड पाठ के भोग के उपरंत सचखंड हरिमंदिर साहिब तक सिख परंपरा के अनुसार नगर कीर्तन सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छतर छाया में पांच प्यारों के अगुवाई में सजाए गए नगर कीर्तन की रवानगी के समय सचखंड हरिंमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी एवं अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी तथा सचिव भाई रजिंदर सिंह ने पांच प्यारे, निशानची व नगारची सिंघों को सिरोपा देकर सम्मानित किया।

अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने संगत के नाम पर जारी संदेश में कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब सिखों के ईष्ट हैं और प्रत्येक सिख का यह फर्ज बनता है कि वह गुरुबाणी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर अपना जीवन यापन करे। उन्होंने कहा कि पांवचें पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव ने अपने हाथों से 1604 में गुरु ग्रंथ साहिब का संपादन करके पहला प्रकाश सचखंड हरिमंदिर साहिब में किया। पांचवें पातशाह ने बाबा बुढ्ढा जी को सेवा संभाल के लिए प्रथम ग्रंथी नियुक्त किया। जिससे ग्रंथी परंपरा की शुरूआत हुई। अकाल तख्त जत्थेदार ने कहा कि गुरुकाल से लेकर आज तक प्रथम प्रकाशोत्सव के अवसर पर संगत यहां जुटती है और गुरु ग्रंथ साहिब को श्रद्धा भेंट करती है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X