Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़; 60 किलो हेरोइन बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार

Updated on Monday, June 30, 2025 19:51 PM IST

 

चंडीगढ़/अमृतसर, 30 जून: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाई जा रही 'युद्ध नशों विरुद्ध' मुहिम के तहत नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राजस्थान पुलिस के सहयोग से पाकिस्तान आधारित तस्कर तनवीर शाह और कनाडा आधारित हैंडलर जोबन क्लेर द्वारा संचालित एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करते हुए राजस्थान के बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 60.302 किलो हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

इस कार्रवाई के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर से तस्करों और हवाला ऑपरेटरों समेत कम से कम नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

ड्रग सिंडिकेट पाकिस्तान आधारित तनवीर शाह और कनाडा आधारित जोबन क्लेर द्वारा संचालित किया जा रहा था: डीजीपी गौरव यादव

स्थानीय किंगपिन गुरसाहिब सिंह जेल से मोबाइल फोन के जरिए नेटवर्क चला रहा था; कई हवाला लिंक उजागर: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गांव रामपुरा के गगनदीप सिंह उर्फ गगन (23), गांव खुरमनियां के जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन (20), गांव बोपाराय बाज के गुरसाहिब सिंह (25), जम्मू-कश्मीर के गांव कल्याणा के राजीव पंजगोत्रा उर्फ राजवीर (29), फतेहपुर ब्राह्मणा, जम्मू-कश्मीर के सोमनाथ (62), सिम्बल कैंप, जम्मू-कश्मीर के पुरुषोत्तम सिंह उर्फ काला (50), अमृतसर के गांव मूलेचक के कुलविंदर सिंह (24), जम्मू-कश्मीर के गांव टांडा की रजिंदर कौर (42) के रूप में हुई है। इसके अलावा एक हवाला ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह ड्रग कार्टेल पाकिस्तान आधारित तस्कर तनवीर शाह और कनाडा आधारित तस्कर जोबन क्लेर द्वारा स्थानीय किंगपिन गुरसाहिब सिंह की मदद से संचालित किया जा रहा था, जो पहले से ही गोइंदवाल साहिब जेल में बंद है और जेल के अंदर से मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर इस नेटवर्क को लगातार चला रहा था। उन्होंने बताया कि जेल अधिकारियों की मदद से उसका फोन बरामद कर लिया गया है और कनाडा-पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क की गहराई से जांच के लिए उसका प्रोडक्शन वारंट हासिल किया गया है।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले में आगे-पीछे के सभी संबंधों की जांच की जा रही है।

विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह ऑपरेशन पिछले महीने गुरसाहिब सिंह को छेहर्टा से 1 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार करने के तुरंत बाद शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि जेल में होने के बावजूद आरोपी गुरसाहिब अपने भतीजे जशनप्रीत सिंह और साथी गगनदीप सिंह, जिन्हें 102 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया था, के जरिए यह नेटवर्क चला रहा था। उन्होंने बताया कि इन दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान बाड़मेर में 60 किलो हेरोइन की बड़ी खेप का पता चला।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान हवाला ऑपरेटर की गिरफ्तारी से ड्रग मनी के लेन-देन के हवाला नेटवर्क का भी भंडाफोड़ हुआ है।

यह कार्रवाई डीसीपी (डी) सिटी रविंदरपाल सिंह, एडीसीपी (डी) जगबिंदर सिंह, एडीसीपी-2 हरपाल सिंह, एसीपी (डी) यादविंदर सिंह, एसीपी वेस्ट शिवदर्शन सिंह, एसएचओ छेहर्टा विनोद शर्मा, सीआईए-1 इंचार्ज अमोलकदीप सिंह और सीआईए-2 इंचार्ज रवि कुमार के नेतृत्व में की गई।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पार से नशे की तस्करी कर स्थानीय डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों के जरिए राजस्थान के रास्ते पंजाब भेजे जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के तनवीर शाह से जुड़े पांच अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

इस संबंध में अमृतसर के थाना छेहर्टा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-बी, 21-सी, 27-बी और 29 के तहत एफआईआर नंबर 118, दिनांक 17/06/2025 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X