Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

1,50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में एसएचओ और एएसआई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Updated on Monday, March 31, 2025 17:53 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत होशियारपुर जिले के थाना बुल्लोवाल में तैनात थानेदार (एसएचओ) रमन कुमार, सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और उनके अधीनस्थ सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) गुरदीप सिंह को 1,50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विजीलैंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए बताया कि ये गिरफ्तारियां मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर होशियारपुर जिले के गांव असलपुर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद की गई हैं।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त थाने में उसके भतीजे के खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी और उक्त पुलिसकर्मी उसके पुत्र को एनडीपीएस कानून की धारा 29 के तहत इस मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। शिकायत के अनुसार, उक्त एएसआई ने उसके पुत्र को केस से निकालने के लिए एसएचओ की ओर से 1,50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा विनती करने के बाद रिश्वत की यह राशि घटाकर 1 लाख रुपये कर दी गई। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली और ऑडियो सबूत विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दिए।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट द्वारा शिकायत की जांच करने और कानूनी सलाह लेने के बाद उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 और 7ए, बीएनएस की धारा 61(2) और एनडीपीएस कानून की धारा 59 के तहत विजीलैंस ब्यूरो के जालंधर रेंज थाना में मामला दर्ज किया गया है। हरप्रीत सिंह मंडेर, एसएसपी विजीलैंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कल उन्हें सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले की आगे जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X