Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कृषि क्षेत्र में मिट्टी और पानी के संरक्षण संबंधी पहलकदमियों को मजबूती देने के लिए पंजाब और कैलिफोर्निया ने मिलाए हाथ

Updated on Saturday, March 29, 2025 19:43 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान कहा कि पंजाब सरकार मिट्टी और पानी जैसे बहुमूल्य संसाधनों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के मौजूदा और भविष्य के शोध कार्यों को सहयोग देने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए स खुड्डियां ने कहा कि मुख्य रूप से कृषि प्रधान राज्य होने के नाते पंजाब, कृषि विज्ञान और इससे संबंधित अन्य कार्यों, विशेष रूप से कृषि क्षेत्र में मिट्टी और पानी के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने और इस उद्देश्य के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

चेयरमैन श्री बाल मुकुंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी फॉर एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के विशेष प्रतिनिधिमंडल, जिसमें प्रोफेसर श्रीमती शैरन एलिज़ाबेथ और एसोसिएट प्रोफेसर श्री गुरितपाल सिंह बराड़ और उनके विद्यार्थी शामिल थे, का भव्य स्वागत किया गया।

कृषि मंत्री खुड्डियां ने अंतरराष्ट्रीय शोध समझौते के लिए उपयुक्त सहयोग देने का किया वादा

यह दौरा पंजाब में सतत कृषि और वैश्विक स्तर पर कृषि क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कृषि अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे सहयोगी प्रयासों का हिस्सा है। इस विचार-विमर्श का केंद्र बिंदु मिट्टी और पानी का संरक्षण था, जो आज के बदलते कृषि परिदृश्य में अत्यंत महत्वपूर्ण विषय हैं। इसमें नवीन तकनीकों और नवाचारों को अपनाने पर जोर दिया गया। इस बैठक ने पंजाब और कैलिफोर्निया के विशेषज्ञों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करते हुए कृषि उत्पादकता को बेहतर बनाने के लिए जानकारी के आदान-प्रदान का एक उपयुक्त मंच प्रदान किया।

चेयरमैन श्री शर्मा ने कृषि नवाचार और सतत खाद्य प्रणालियों को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब राज्य खाद्य आयोग की प्रतिबद्धता दोहराई और कैलिफोर्निया के प्रतिनिधिमंडल द्वारा पंजाब पर ध्यान केंद्रित करने की सराहना करते हुए कहा कि यह शोध पंजाब राज्य और वैश्विक कृषि समुदाय दोनों को बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाएगा।

आयोग के सदस्य श्री विजय दत्त, श्रीमती प्रीति चावला और श्री चेतन धालीवाल ने विचारों के इस आदान-प्रदान में बहुमूल्य योगदान देने के लिए सभी सहभागियों का तहेदिल से धन्यवाद किया और कहा कि इस मंच ने पंजाब और कैलिफोर्निया के बीच सतत कृषि विकास को लेकर निरंतर संवाद की नींव रखी है। पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चंडीगढ़ स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित इस बैठक के दौरान पंजाब और कैलिफोर्निया के कृषि विशेषज्ञों ने मिट्टी और पानी के संरक्षण से जुड़ी गंभीर चुनौतियों पर चर्चा की।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X