Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

जल स्रोत प्रबंधन के लिए क्रांतिकारी साबित होगा बजट: बरिंदर कुमार गोयल

Updated on Wednesday, March 26, 2025 18:47 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के जल स्रोत मंत्री श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने आज राज्य सरकार के चौथे बजट की सराहना करते हुये कहा कि यह बजट टिकाऊ जल प्रबंधन और कृषि विकास के लिए एक शानदार रणनीतिक, प्रगतिशील और व्यापक रोडमैप होगा।

बजट की मुख्य विशेषताओं का जिक्र करते हुये श्री गोयल ने ज़ोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार नवीन स्कीमों और लक्षित तरीके के साथ जल संकट चुनौतियों को हल करने के लिए वचनबद्ध है।

राज्य सरकार 63000 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई योग्य पानी मुहैया करवाकर भूजल के संकट के साथ निपटेगी

उन्होंने बताया कि 2025-26 के बजट में शाहपुर कंडी डैम प्रोजैकट सरकार की दूरदर्शी बुनियादी ढांचा योजनाबंदी के एक अहम मील पत्थर के तौर पर उभरा है जिस पर सरकार ने 2604 करोड़ रुपए का बड़ा निवेश किया है। यह अहम प्रोजैकट 1042 मिलियन यूनिट पन-बिजली पैदा करेगा और अप्पर बारी दुआब नहर सिस्टम के अधीन 1.55 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल को सिंचाई सहूलतें प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के जल स्रोत प्रबंधन रणनीति में एक अहम मील पत्थर साबित होने वाले इस प्रोजैकट का सीधा लाभ अमृतसर, गुरदासपुर, तरन तारन और पठानकोट ज़िलों को होगा।

उन्होंने कहा कि भूजल की निकासी 166 प्रतिशत की चिंताजनक दर पर पहुँचने और राज्य के 153 में से 117 ब्लाकों में पानी के ज्यादा प्रयोग होने से बनी स्थिति के मद्देनज़र मान सरकार ने वित्तीय साल 2025-26 के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की है। उन्होंने कहा कि इन पहलकदमियों के अंतर्गत रूपनगर, एसबीएस नगर, होशियारपुर, एसएएस नगर और पठानकोट में 40 गहरे ट्यूबवैल लगाने और सतलुज, ब्यास और रावी दरियाओं के नज़दीक 167 छोटे ट्यूबवैल लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके इलावा, 85 करोड़ रुपए की कुल लागत के साथ 7877 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई सहूलतों का विस्तार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वित्तीय साल 2025-26 में 315 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत के साथ इन प्रोजेक्टों के अंतर्गत कुल 63000 हेक्टेयर क्षेत्रफल को कवर किया जायेगा जिसमें भूमिगत पाईपलाईनें बिछाना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले से वंचित क्षेत्रों में नहरी सिंचाई सहूलतों का विस्तार करने के लिए 8227 करोड़ रुपए के नहरी पानी प्रोजेक्टों की शिनाख़्त भी की है।

गोयल ने कहा कि सरकार ने अगले वित्तीय साल के लिए 3246 करोड़ रुपए के बड़े बजट अलाटमैंट का प्रस्ताव रखा है जिसमें नये प्रोजेक्टों के लिए 723 करोड़ रुपए और चल रहे प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए 1343 करोड़ रुपए रखे गए हैं। इनमें सिंचाई कुशलता को बढ़ाने के लिए अलग-अलग ज़िलों में जल मार्गों का निर्माण, पुनर्निर्माण, बहाली और भूमिगत पाईपलाईनें बिछाना शामिल है। उन्होंने कहा कि बजट में अगले वित्तीय साल में ज़िला-विशेष पहलकदमियों को भी अहमीयत दी गई है। संगरूर ज़िले में नहरी सिंचाई की बेहतरी के लिए वित्तीय साल 2025-26 के लिए 38,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में विशाल भूमिगत पाइपलाइन जाल बिछाने और 20,000 किसान परिवारों को लाभ पहुँचाने के लिए एक बड़ी पहलकदमी का प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रोजैकट को शुरू करने के लिए 100 करोड़ रुपए के उपबंध आरक्षित रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही फाजिल्का ज़िले में सेम वाली ज़मीन में सुधार करने के लिए नया प्रोजैकट प्रस्तावित किया गया है। कंडी क्षेत्र में सिंचाई के बुनियादी ढांचे को विकसित करने, माईक्रो-सिंचाई सब्सिडियाँ देने और वाटर हारवैस्टिंग प्रोजेक्टों को लागू करने के लिए भी यत्न किये जाएंगे जिससे 30,000 हेक्टेयर भूमि को फ़ायदा होगा।

बरिन्दर कुमार गोयल ने कहा कि यह बजट जल स्रोत प्रबंधन के लिए हमारी सरकार की संपूर्ण पहुँच को दर्शाता है। हम सिर्फ़ चुनौतियों को ही तुरंत हल नहीं कर रहे, बल्कि पंजाब के टिकाऊ और खुशहाल कृषि भविष्य के लिए नींव रख रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X