राजधानी दिल्ली के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में रविवार को इण्टरनेशनल अवॉर्ड काउंसिल द्वारा आयोजित “भारत गौरव प्रतिभा रत्न अवॉर्ड 2026” समारोह भव्यता, गरिमा और प्रेरणा का अद्भुत संगम बनकर सामने आया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे शिक्षा, चिकित्सा समाजसेवा, स्वास्थ्य, कला, मीडिया, नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली लोगों को भव्य मंच पर सम्मानित किया गया।