Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

बेंगलुरु में खौफनाक कत्ल: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर सूटकेस में छिपाया शव

Updated on Friday, March 28, 2025 10:55 AM IST

बेंगलुरु। अभी मेरठ के सौरभ-मुस्कान का मामला शांत नहीं हुआ था कि बेंगलुरु में एक पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को बेंगलुरु में महाराष्ट्र के एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल द्वारा अपनी पत्नी की उसके घर पर चाकू घोंपकर हत्या करने और शव को ट्रॉली बैग में भरकर ले जाने की भयावह घटना सामने आई है।

महिला के गर्दन और पेट में चाकू घोंपा गया

पीड़िता की पहचान 32 वर्षीय गौरी अनिल सांबेकर के रूप में हुई है, जो हुलीमावु पुलिस स्टेशन के डोड्डाकन्नममनहल्ली की रहने वाली थी। वहीं, आरोपी की पहचान 36 वर्षीय राकेश राजेंद्र खेडकर के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा है कि उसकी गर्दन और पेट में चाकू घोंपा गया था।

सास- ससुर को खुद बताई मर्डर की सच्चाई

पुलिस ने बताया कि आरोपी में खुद अपने सास- ससुर को यह जानकारी दी कि उनकी बेटी की उसने हत्या कर दी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि पूरे शव को मोड़कर ट्रॉली बैग में भर दिया गया था। अधिकारियों ने मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीसीपी दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु ने कहा कि बेंगलुरु के डोड्डनेकुंडी गांव में अंबेडकर अपार्टमेंट के पास 32 वर्षीय महिला गुरी खेडेकर का शव मिला। वह राकेश राजेंद्र खेडेकर (36 वर्ष) की पत्नी थी। उसका शव एक सूटकेस में मिला। पति-पत्नी हुलीमावु पुलिस स्टेशन की सीमा में रह रहे थे। दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"

पति फरार, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वे महिला के पति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जो अभी लापता है। आगे पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) सारा फातिमा ने कहा कि यह जोड़ा महाराष्ट्र का रहने वाला था और एक साल पहले बेंगलुरु में शिफ्ट हुआ था। घर के मालिक ने सूटकेस में शव मिलने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला ने मास मीडिया में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी और आरोपी पति एक निजी फर्म में काम करता था। वह घर से ही काम कर रहा था। पीड़िता के माता-पिता पुलिस से संपर्क कर चुके हैं और पुलिस को अभी तक पति-पत्नी के बीच संबंधों की प्रकृति के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष को संदेश मिला है और अन्य चीजें जांच का विषय हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद उसका पति राकेश राजेंद्र खेडेकर शहर से भाग गया और बाद में उसे पुणे में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उसे पूछताछ के लिए बेंगलुरु वापस लाया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने अपराध करने के बाद पीड़िता के माता-पिता को फोन किया था। पीड़िता के माता-पिता ने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया, जिसने कर्नाटक पुलिस को सूचित किया। डीसीपी फातिमा मौके पर पहुंचीं और जांच की निगरानी की। पुलिस को संदेह है कि आरोपी राकेश ने बुधवार (26 मार्च) की आधी रात को अपराध किया था।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X