Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

जगन्नाथ पुरी रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस करेगी अन्न-सेवा

Updated on Thursday, June 26, 2025 20:08 PM IST

 

भुवनेश्वर, 26 जून, 2025: ओडिशा की पावन नगरी पुरी में होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा में जुटने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज अन्न सेवा करेगी। यात्रा में कोई भी भूखा न रहे इसके लिए रिलायंस फाउंडेशन यात्रा मार्ग के छह प्रमुख स्थानों पर लाखों भक्तों और पुलिस कर्मियों को गर्म, पौष्टिक भोजन परोसेगा। बताते चलें कि रिलायंस फाउंडेशन का अन्न सेवा प्रोग्राम को दुनिया का सबसे बड़ा अन्न सेवा कार्यक्रम माना जाता है। कंपनी श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा व सहायता के व्यापक इंतजाम में जुटी है।

इस तेरह दिवसीय भव्य रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु देश के कोने कोने से पुरी पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन और भगदड़ को रोकना एक बड़ी चुनौती होता है। रिलायंस, स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर स्पष्ट दिशा निर्देश बोर्ड लगाएगी, ताकि भक्त एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुरक्षित आ जा सकें। भीड़ प्रबंधन के लिए 4,000 से अधिक प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के लिए 100 पुलिस सहायता चौकियाँ या बूथ स्थापित किए जा रहे हैं। जिनकी मदद से श्रद्धालुओं को तेजी से सहायता पहुंचाई जा सकेगी।

 

अन्न सेवा – रिलायंस फाउंडेशन लाखों लोगों को भोजन परोसेगा

पुलिसकर्मियों के लिए 100 पुलिस सहायता चौकियाँ स्थापित की गई हैं

भीड़ को संभालने के लिए 4,000 से अधिक स्वयंसेवक तैनात

रिलायंस द्वारा पुरी में शुरू किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों पर बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनंत एम अंबानी ने कहा, "सेवा कार्य, रिलायंस के 'वी केयर' दर्शन में गहराई से जुड़ा है। पुरी में भक्तों की सेवा करने का अवसर वास्तव में एक आशीर्वाद है। हमारा मानना है कि रथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और कर्मियों की सेवा, ईश्वर की सेवा है। हम आगंतुकों की सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

 

यात्रियों की छोटी से छोटी सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। तीर्थयात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए 1.5 लाख से अधिक हाथ पंखे वितरित किए जा रहे हैं। बरसात होने पर भी पुलिस कर्मी अपना काम ठीक तरीके से कर सकें इसके लिए पुलिस कर्मचारियों के बीच 3,500 रेनकोट भी वितरित किए गए हैं। स्वयंसेवकों, नगर निगम कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को समय पर जलपान किट प्रदान की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X