चंडीगढ़ ,13 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) केवल खाना बनाना आर्ट नहीं है बल्कि उसे स्टाइल से परोसना भी एक कला है. कई बार ऐसा होता है कि भले ही हमें भूख ना हो, लेकिन डाइनिंग टेबल पर खाना सजा देख हमारा खाने का मूड बन जाता है. रेस्त्रां या पार्टी में ही नहीं, घर के खाने में भी ये बात जरूर होनी चाहिए. इसके लिए आप एक से बढ़कर एक खूबसूरत बर्तन तो खरीदते ही हैं, थोड़ी बहुत क्रिएटिविटी खाना सर्व करते वक्त भी दिखाई, तो सोने पे सुहागा। बच्चों के केस में ये सबसे ज्यादा जरूरी है. खासकर उनके लिए जो खाना खाने में नखरे दिखाते हैं. खाने में उनकी रुचि जगानी है तो उनकी थाली कुछ यूं सजाएं-