Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

हाथों की बढ़ानी है शोभा तो इन टिप्स से रचाएं मेहंदी

Updated on Saturday, October 07, 2017 18:44 PM IST

नयी दिल्‍ली, 07 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) भारत में हर साल कई त्योहार मनाए जाते हैं. इसमें से एक त्योहार आता है करवा चौथ. कार्तिक महीने की कृष्णा पक्ष चतुर्थी पर आने वाले इस त्योहार को सुहागन होने के सौभाग्य के तौर पर देखा जाता है. इस दिन सुहागन अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती है. इसके अलावा सुहागन के साज-श्रृंगार के लिए भी ये त्योहार काफी मायने रखता है. जिसमें मेहंदी की अहम भूमिका होती है. करवा चौथ के मौके पर पारंपरिक मेहंदी रचाने के लिए घर पर ही मेहंदी घोल कर लगा सकती हैं. इसे हाथ से मांडने की तरह या फिर कोन की सहायता से लगाया जा सकता है. वहीं आज के समय में बाजार भी मेहंदी लगाने वालों से भरा रहता है. लेकिन सबसे बड़ी बात है कि मेंहदी लगाने के बाद कितनी अच्छे से रचती है. मेहंदी जितनी ज्यादा रचती है, उसका महत्व उतनी ही बढ़ जाता है. अगर आपको भी अपनी मेहंदी को अच्छे से रचाना है तो ये टिप्स आपके काफी काम आ सकते हैं...

सूखने के लिए दें वक्त
जहां तक हो सके मेहंदी को रात में ही लगाएं ताकि इसे सूखने के लिए जरूरी वक्त भी मिल जाए. अगर मेहंदी को सूखने के लिए कम से कम 12 घंटे या इससे ज्यादा का वक्त मिल जाए तो इससे मेहंदी न सिर्फ रचेगी बल्कि काफी लंबे वक्त तक टिकी भी रहेगी.

मेहंदी को पानी से दूर रखें
एक बार मेहंदी लगाने के बाद इसका कलर डार्क करने के लिए मेहंदी लगे हाथों को पानी से दूर रखें. पानी के संपर्क में आने से मेहंदी का रंग फीका पड़ जाता है. इसलिए जहां तक संभव हो मेहंदी पर पानी न लगने दें.
 
 
कोई काम न करें
करवा चौथ से पहले अगर आपने मेहंदी लगा ली है तो इस बात का ध्यान रखें की जब तक मेहंदी सूख ना जाए तब तक कोई काम न करें. अगर कोई जरूरी काम है तो किसी और से करा लें. अगर मेहंदी लगाकर कुछ काम करते हैं तो मेहंदी खराब हो सकती है. इसके साथ ही मेहंदी लगाकर काम करने से कपड़ों पर दाग-धब्बे भी लगने की समस्या रहती है.
करवा चौथ 2017: मेहंदी को सुहागन होने के सौभाग्य के तौर पर देखा जाता है.

कोन की मेहंदी को कहें ना
बाजार में आजकल मेहंदी के बने बनाए कोन मौजूद है. जहां तक हो सके इससे बचना चाहिए क्योंकि इसमें केमिकल्स की भरमार होती है. इससे बचने के लिए जरूरी है कि घर में ही मेहंदी का पेस्ट बनाएं और उसे कोन में भर लें.

यह भी पढ़ें- करवा चौथ 2017: जानिए क्‍या है पूजा का मुहूर्त, कितने बजे उदय होगा चंद्रमा

गर्म रखें
शरीर की गर्माहट भी मेहंदी को रचाने के लिए काफी अहम भूमिका निभाती है. इसके लिए मेहंदी सूखने के बाद हाथों में ढीले दस्ताने पहन लें.

Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X