Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

चीनी मिलों को झटका, हाईकोर्ट ने 1300 करोड़ के ब्याज माफी के यूपी सरकार के फैसले को किया रद्द

Updated on Wednesday, March 15, 2017 13:34 PM IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गन्‍ना किसानों के बकाया मामले में यूपी सरकार को तगड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने करीब 1300 करोड़ रुपए के ब्‍याज माफी के यूपी कैबिनेट के फैसले को रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद चीनी मिलों को अब गन्‍ना किसानों का बकाया ब्‍याज भुगतान करना होगा।

हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह की याचिका पर यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने सिंह की याचिका पर फैसला 13 दिसम्बर को सुरक्षित किया था। जस्टिस वीके शुक्ला और जस्टिस एमसी त्रिपाठी की डिवीजन बेंच में यह सुनवाई हुई।

इस मामले में पिटीशनर वीएम सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट ने माना कि सरकार का फैसला गलत था। कोर्ट ने केन कमिशनर को रिअसेसमेंट के आदेश दिए हैं। इसमें केन कमिश्‍नर को संबंधित पक्षकारों के साथ मिलकर फैसला करने को कहा गया है। पक्षकारों में राष्‍ट्रीय किसान मजदूर संगठन और इंडिविजुअल में वीएम सिंह शामिल हैं। यूपी शुगरकेन रेग्‍युलेशन ऑफ सप्‍लाई एंड पर्चेज एक्‍ट 1953 के सेक्‍टर 17 (3) के तहत केन कमिश्‍नर को इस बारे में फैसला लेने का अधिकार है।

यूपी सरकार ने चीनी मिल मालिकों पर 1300 करोड़ रुपए का ब्याज माफ कर दिया था। सरकार ने इस संबंध में हलफनामा हाईकोर्ट में पेश कि‍या था। इस पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने एक जनहित याचिका कोर्ट में फाइल की थी। किसानों की तरफ से दाखिल इस जनहित याचिका पर पहले भी हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि उनके गन्ना मूल्य बकाया का भुगतान चीनी मिलों से सरकार सुनिश्चित कराए।

अब गन्ना किसानों को मिलेगा ब्याज
हाईकोर्ट के इस फैसले पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के संयोजक अध्यक्ष वीएम सिंह ने moneybhaskar.com को बताया कि यूपी सरकार ने 2100 करोड़ के बकाये पर यह ब्याज माफ किया। किसानों का यह बकाया 2012 से 2014 की अवधि का है। सिंह ने कहा कि अब अब गन्ना किसानों को ब्याज मिलेगा। किसानों को एक एकड़ पर 10 से 20 हजार रुपए का लाभ हो सकता है।

प्राइवेट मिलों पर ज्‍यादा ब्‍याज बकाया 
पिछले दो वर्षों में (2012-14) गन्‍ना कि‍सानों की बकाया ब्याज की राशि बढ़कर 1306 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। इस राशि में प्राइवेट मिलों की हिस्सेदारी काफी अधिक है। सिर्फ 2012-13 के दौरान ब्याज की यह राशि 556 करोड़ रुपए से अधिक हो चुकी थी। किसानों को यह राशि दिलवाने के बदले सरकार ने मिलों को यह राशि माफ करने का फैसला किया था।

शुगर कंपनियों के स्टॉक का मिला जुला प्रदर्शन 
शुक्रवार के कारोबार में शुगर स्टॉक्स में मिले जुले संकेत देखने को मिले। मवाना शुगर्स में करीब 5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं राणा शुगर्स में 3.38 फीसदी की बढ़त है। दूसरी तरफ यूपी की शुगर कंपनियों में गुरुवार की तेजी के बाद शुक्रवार को प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल रही है। एग्जिट पोल से पहले यूपी बेस्ड शुगर कंपनियों के स्टॉक्स में तेज उछाल देखने को मिला था। इसमें बजाज हिंदुस्तान, बलरामपुर चीनी, द्वारिकेश शुगर, ऊध शुगर मिल्स, सिंभावली शुगर शामिल हैं। आज बलरामपुर चीनी में 1.33 फीसदी, द्वारिकेश शुगर में 0.69 फीसदी, ऊध शुगर मिल्स में 0.67 फीसदी और अपर गेंजेस 0.61 फीसदी की गिरावट है। वहीं बजाज हिंदुस्तान में 0.4 फीसदी की बढ़त है, वहीं श्री रेणुका में 0.32 फीसदी की गिरावट है।

Readers' Comments
Dr gurbinder kaur brar 4/29/2023 6:18:01 PM

Good

Dr gurbinder kaur brar 4/29/2023 6:17:55 PM

Good

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X