Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

फेसबुक पर लाइक करना आपको बना सकता है 'पागल', जानिए कैसे

Updated on Friday, October 13, 2017 00:44 AM IST

नई दिल्ली,12 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) फेसबुक वैसे तो लोगों को एक दूसरे से जोड़ने का जरिया है, लेकिन इस पर पोस्ट को लाइक करने और अपना स्टेटस अपडेट करने की आदत मानसिक सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है. एक अध्ययन में यह चेतावनी दी गई है. सैन डियागो स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता होली शाक्या और उनके साथियों ने लगभग 5,200 लोगों पर तीन चरणों में अध्ययन करने के बाद यह नतीजा निकाला. इस अध्ययन में 18 से 48 की उम्र वाले व्यक्तियों को शामिल किया गया था. शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को एक से 4 के पैमाने पर और उनकी जीवन से संतुष्टि की भावना को एक से 10 के पैमाने पर रखकर परखा. शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों की अनुमति से उनके फेसबुक आंकड़ों का भी विश्लेषण किया. 'लाइव साइंसेज' की रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं ने पाया कि जो प्रतिभागी फेसबुक पर अधिक लाइक के चक्कर में रहते हैं उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है.

बार-बार स्टेटस अपडेट खतरनाक
यह भी पता चला कि जो लोग अपना फेसबुक स्टेटस बार-बार अपडेट करते हैं उनके मानसिक स्वास्थ्य पर ऐसा नहीं करने वाले यूजर्स के मुकाबले अधिक असर पड़ने की संभावना रहती है. समय के साथ इन समस्याओं में बढ़ोतरी होती है. जिन लोगों की सेहत खराब है उन्हें सोशल नेटवर्किग साइट बंद कर देना चाहिए, क्योंकि उसका इस्तेमाल चीजों को और बदतर बना सकता है. शोधकर्ताओं ने पाया कि सोशल नेटवर्किग साइट पर किसी पोस्ट को लाइक करना या अपना स्टेटस अपडेट करना ऑनलाइन गतिविधियों का सामान्य हिस्सा है.

ये आकड़े भी चौकाने वाले
35 करोड़ लोग दुनिया में फेसबुक एडिक्शन डिस्ऑर्डर से ग्रसित हैं.
03 करोड़ डॉलर सिर्फ होस्टिंग परही खर्च करता है फेसबुक.
06 लाख के करीब हैकर्स अटैक होते हैं रोजाना फेसबुक पर.
25 हजार डॉलर का नुकसान होगा हर मिनट, यदि सर्वर डाउन हो जाए.

Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X