पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार की भावांतर योजना और सरकारी खरीद एजेंसी कहां हैं? सरकार द्वारा धान, बाजरा, मूंग और कपास जैसी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ना देकर, किसानों को लगातार ठगा जा रहा है।