महम।/सूरज रोहिल्ला। एचपीएससी हरियाणा पब्लिक सर्विसेज कमीशन के तहत प्री एग्जाम, मैन्स और इंटरव्यू के आधार पर गांव सिसाय की बेटी शीतल रोहिल्ला का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योग्राफी के पद पर हुआ है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है।
शुभचिंतकों और परिवार में खुशी का माहौल
जानकारी के मुताबिक शीतल के पति दीपक ने बताया कि, इंटरव्यू 25 फ़रवरी 2026 को पंचकूला में हुआ था और फ़ाइनल रिज़ल्ट 3 मार्च 2026 को घोषित किया गया था, जिसमें शीतल का चयन हुआ। शीतल के पिता श्री जयबीर रोहिल्ला ने कहा कि, शीतल पिछले काफ़ी समय से परीक्षा की तैयारी कर रही थी और आज ये इन्हीं की मेहनत का फल है। शीतल ने कहा कि, मैने कभी नहीं सोचा था कि, मेरा सपना कभी भविष्य में पूरा होगा, परंतु में फिर भी परीक्षाओं की तैयारी करती रहती, आज मुझे खुद पर विश्वास नहीं हो रहा। इस अवसर पर शीतल के पिता जयबीर रोहिल्ला, माता सुमन देवी, चाचा संजय और सुंदर, भाई अंकित, नरेश, परवीन, मनोज और नवीन ने शीतल को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं करते हुए इनके प्रयासों की सराहना की। इस कामयाबी का श्रेय शीतल ने अपने अध्यापकों, शुभचिंतकों और परिवारजनों को दिया।