Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बेटियों की उपलब्धियों के कारण पूरे विश्व में बनी है हरियाणा की पहचान : सुमन सैनी

Updated on Sunday, March 08, 2026 16:53 PM IST

चंडीगढ़, 8 मार्च - हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हमें हरियाणा की उन बेटियों और महिलाओं पर गर्व है जिन्होंने अपनी मेहनत, साहस और प्रतिभा से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।  हरियाणा की धरती, जिसे कभी केवल किसानों और जवानों की भूमि कहा जाता था, आज बेटियों की उपलब्धियों के कारण पूरे विश्व में पहचानी जा रही है। हरियाणा की बेटियां आज अपना खेल, विज्ञान, शिक्षा, सेना, प्रशासन और अंतरिक्ष तक अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी रविवार को लाडवा में महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ठ  कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली युवतियों, महिलाओं और खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत लाखों महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक 9 लाख से अधिक बहनों को इस योजना का लाभ मिल चुका है और उनके खातों में 4 किस्तों में 634 करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के बजट को बढ़ाकर 6 हजार 500 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना के बजट को बढ़ाकर 6 हजार 500 करोड़ रुपये किया हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में की शिरकत उत्कृष्ट कार्य करने वाली कर्मचारियों व विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं व युवतियों को किया सम्मानित

महिला दिवस के अवसर पर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम में हरियाणा की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया है। देश की सर्वोच्च संसद में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम तब उठाया गया जब संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 एक ऐतिहासिक कानून बनाकर महिलाओं की 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है। आज हरियाणा के गांवों में बड़ी संख्या में महिलाएं सरपंच, पंच और अन्य पदों पर चुनी जा रही हैं और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने गांवों के विकास में योगदान दे रही हैं। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि आज पढ़ी-लिखी और जागरूक महिलाएं आगे आकर नेतृत्व कर रही हैं। गांवों में शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण और सामाजिक सुधार जैसे कार्यों में महिलाओं की भूमिका साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा आज हरियाणा में जो पढ़ी-लिखी और जागरूक पंचायतों की तस्वीर दिख रही है, उसमें हमारी बहनों और बेटियों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 3 लाख बेटियों को एचपीवी वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जाएगी। हमारी जिन बेटियों की आयु 14 वर्ष हो गई है परंतु 15 वर्ष नहीं हुई है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है। ताकि गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव किया जा सके।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X