जींद/तानिया रोहिल्ला। जींद के जुलाना में डीएन हरियाणा न्यूज़ चैनल द्वारा "शान ए जुलाना" सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने शिरकत की। विष्णु मोबाइल के सहयोग से आयोजित शान ए जुलाना सम्मान समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, समाज सेवा, पत्रकारिता, कृषि समाज कल्याण एवं पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट काम करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया गया
इसी बीच कार्यक्रम में गांव फतेहगढ़ के बॉक्सिंग खिलाड़ी और युवा समाजसेवी सूरज रोहिल्ला को खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जींद सहित हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन करने और समाजसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने पर सम्मानित किया गया। सूरज ने धन्यवाद् देते हुए कहा कि, ऐसे ऐसे सम्मान मुझे निरंतर आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं।
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और समाजसेवा में सराहनीय कार्यों के लिए किया गया सम्मानित
इस अवसर पर छोटू राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल गतौली, पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम द्वारा उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया। शान ए जुलाना सम्मान समारोह में जिला जींद के डीएसपी संजय कुमार, जुलाना थाना प्रभारी विक्रम जोशन एवं हरियाणा युवा भाजपा के उपाध्यक्ष एवं जुलाना के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने अपनी गरिमामई उपस्थिति से चार चांद लगा दिए।
सम्मान समारोह में रोहतक ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज अमर कटारिया ने अपनी उच्च कोटि की अभिनय कला कला के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का खूब मनोरंजन किया। समारोह में डीएन हरियाणा न्यूज़ चैनल के संचालक दिनेश जुलाना को उनकी सार्थक पत्रकारिता एवं समाज सेवा के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्राचार्य बलजीत मलिक एवं मास्टर राम मेहर सिंह ने बहुत बेहतरीन तरीके से किया।
कार्यक्रम में डीएसपी जींद संजय कुमार, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा, जुलाना थाना प्रभारी विक्रम जोशन, हरियाणा युवा भाजपा उपाध्यक्ष एवं जुलाना के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी और रोहतक ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज अमर कटारिया रहे कार्यक्रम में उपस्थित