चंडीगढ़:- हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि महंगाई से पहले से ही परेशान आम जनता पर अब रसोई गैस के दामों में वृद्धि की दोहरी मार पड़ रही है, जो उनके लिए असहनीय बोझ बन गई है।
गैस सिलेंडर बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर व्यापक आंदोलन छेड़ेगी-राव नरेंद्र सिंह
राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि, केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जनता पहले ही दमनकारी महंगाई का सामना कर रही है। हर वर्ग के लोग इस मार से जूझ रहे हैं, और अब रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले लोगों को 500 रुपये में सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन अब उस योजना को लगभग समाप्त कर दिया गया है। उसके लिए गरीबी रेखा मापदंड तय कर दिया।गरीब परिवारों को भी अब सामान्य दर पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है, जिसकी कीमत लगभग 950 रुपये तक पहुंच गई है।