1998 में महज़ 1000 रुपए महीना पगार पर पत्रकारिता से करियर शुरू करने वाले दो दोस्तों दिनेश सूद और कुलजिंदर सिद्धू की जोड़ी ने 25 साल के प्रोफेशनल सफर में अपने जुनून,जज्बे और कुछ करने की जिद के बल पर ऐसा मुकाम हासिल किया, जो किसी सपने सा लगता है। कड़ी मेहनत,साहस,दूरदृष्टि और क्रिएटिविटी से एडवर्टाइजिंग,पीआर,इवेंट मैनेजमेंट और रेडियो,टीवी व फिल्मी दुनिया के सफर से आगे ब्यूटी-वेलनेस स्किल सेक्टर में नई क्रांति लाते हुए इन्होंने 300 करोड़ रुपये के नेटवर्थ के सैंकड़ों "ओरेन इंटरनेशनल’ स्किल स्कूल्स का साम्राज्य देश-विदेश में खड़ा किया।