Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ मीडिया विज़िबिलिटी रैंकिंग में भारत की नंबर वन कंपनी

Updated on Monday, December 02, 2024 18:58 PM IST

बेंगलुरु | रिलायंस इंडस्ट्रीज़ राजस्व, मुनाफ़े, मार्केट वैल्यू और सोशल इंपैक्ट के मामले में तो आगे है ही, विज़िकी के 2024 में विज़िबिलिटी इंडेक्स में भी ये भारत की सबसे अग्रणी कंपनी है। विज़िकी आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने वाली मीडिया इंटेलिजेंस कंपनी है जो ये देखती है कि समाचारों में सबसे ज़्यादा कौनसी कंपनी बनी हुई है।

रिलायंस सुर्खियों में लगातार बनी रहती है और इसने इस मामले में कई बैंकिंग, फ़ाइनेंस और उपभोक्ता वस्तु बनाने वाली कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। विज़िकी का कहना है कि 2024 में रिलायंस का न्यूज़ स्कोर 100 में से 97.43 रहा। 2023 में ये 96.46 था, 2022 में 92.56 और 2021 में 84.9 और इन पाँचों साल में रिलायंस भारत में नंबर 1 बनी रही।

बाक़ी कंपनियों से तुलना की जाए तो रिलायंस देश की कई बड़ी कंपनियों से काफ़ी आगे है। जहाँ रिलायंस का न्यूज़ स्कोर 97.43 रहा, वहीं दूसरे नंबर पर आए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का स्कोर है 89.3, एचडीएफ़सी बैंक का 86.24, वन97 कम्युनिकेशंस का 84.63, आईसीआईसीआई बैंक का 84.33 और ज़ोमैटो का 82.94।

विज़िकी न्यूज स्कोर में भारती एयरटेल सातवें स्थान पर है और उसके बाद हैं इंफ़ोसिस, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ और चालीसवें स्थान पर है अडानी ग्रुप। विज़िकी न्यूज़ स्कोर तय करते समय देखा जाता है कि कंपनी न्यूज़ में कितनी बनी रहती है, वो कितनी सुर्ख़ियों में आती है, कितनी जगहों पर वो छपी है और प्रकाशित सामग्री कितने लोगों तक पहुँच रही है। सबसे अधिक न्यूज़ स्कोर 100 होता है और इस अध्ययन में 4 लाख प्रकाशनों को शामिल किया जाता है। इतने सारे प्रकाशनों को पढ़ने और उसके विश्लेषण के लिए आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा, मशीन लर्निंग और मीडिया इंटेलिजेंस का उपयोग कर तय किया जाता है कि कंपनी का न्यूज़ स्कोर क्या है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X